देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गुड़गांव से स्कूटी लेकर कानपुर जा रहा था क्षतिग्रस्त कंटेनर
मथुरा। कस्बा फरह में बस स्टैंड के पास स्कूटी से भरा हुआ कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई,जबकि परिचालक समेत चार गंभीर घायल हो गए। हादसे की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अमोली ठाकुरान थाना रूरा जिला कानपुर देहात निवासी 26 वर्शीय कंटेनर चालक राघवेन्द्र पुत्र राम जगदीष काफी समय से गुड़गांव में स्थित बाइक और स्कूटी बनाने की कंपनी में ड्राइवर था। बताते हैं कि कंटेरन पर ड्राइवर का सगा भाई ब्रजेष सिंह भी कंडक्टर था। उनका कहना था कि बीति रात्रि को वह गुड़गांव से स्कूटी से भरे कंटेनर को लेकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में मिली सवारी सत्येन्द्र और राजेन्द्र निवासी गाजीपुर जिला कन्नौज,हरदेव कुमार निवासी इस्माइलपुर थाना अहेरी,इटावा और एक महिला षोभा को आगे जाने के लिए कंटेनर में बिठा लिया था। उनका कहना था कि कंटेनर जैसे ही फरह स्थित बस स्टैंड के पास पहंुचा तो तेजगति में होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। कंटेनर पलटते ही मची चीख पुकार को सुनकर रूके राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से सरिया काटकर सभी घायलों को मषक्कत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने कंटेनर चालक राघवेन्द्र को मृत घोशित कर दिया। महिला सवारी षोभा को मामली चोट आने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई,जबकि गंभीर घायल कंटेनर के कंडक्टर ब्रजेष,सवारी सत्येन्द्र,राजेन्द्र और हरदेव कुमार को आगरा के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने मृत चालक के षव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।













Related Items
नौसेना के जहाज भी लाएंगे ऑक्सीजन कंटेनर, ऑपरेशन समुद्र सेतु-II लॉन्च
सुबह सात बजे लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, दूसरी ट्रेन कंटेनर लेकर बोकारो रवाना
आगरा कैनाल में गिरी अनियंत्रित बाइक, एक मौत