BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

आगरा कैनाल में गिरी अनियंत्रित बाइक, एक मौत

सौंख। अपने दोस्त के गांव के होली खेलने जा रहे तीन बाइक सवारों की मोटर साइकिल अनियत्रिंत होकर आगरा कैनाल में गिर गई। जिसमें बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। जबकि एक की तलाश में खोताखोरों की मदद से पुलिस जुटी है।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के अन्तर्गत सौंख-मथुरा रोड़ से होकर मथुरा की पुष्प् बिहारी काॅलोनी निवासी शिवम पुत्र हरी सिंह व अतुल पुत्र गोपीचंद अपने एक अन्य दोस्त के साथ दोस्त के गांव होली खेलने जा रहे थे। तभी आगरा कैनाल स्थित मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर कैनाल में गिर गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। और खोताखोरों की मदद से शिवम व अतुल को निकाल लिया।

जब कि एक अन्य दोस्त की तलास में पुलिस जुटी है। घटना में 24 वर्षीय शिवम की मौत हो गई। और घायल अतुल का उपचार हास्पीटल में किया जा रहा है। मृतक का पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पिछले दो दिन से पीएसी और खोताखोरों की मदद से मगोर्रा पुलिस जांच में जुटी है।

लेकिन अभी तक अन्य तीसरे व्यक्ति नही मिल पाया है। इस बारे में चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोस्त के गांव होली खेलने जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर आगरा कैनाल में गिर गई। जिसमें एक की मौत हो गई। एक घायल है। अन्य तीसरे दोस्त की तलाश की जा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More