देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreभारतीय नौसेना ने कोविड संकट के दौरान ' ऑक्सीजन एक्सप्रेस ' को बढ़ाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु - II लॉन्च किया है । इस मिशन पर तैनात किये जाने वाले युद्धपोत लिक्विड ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और उससे जुड़े मेडिकल उपकरण की शिपमेंट का काम करेंगे। इस अभियान के तहत नौसेना के दो जहाज बहरीन के मनामा बंदरगाह पहुंच चुके हैं, जो ऑक्सीजन लेकर मुंबई लौटेंगे । आईएनएस जलाश्व को बैंकॉक और आईएनएस ऐरावत को सिंगापुर तक इसी तरह के मिशन पर भेजा गया है।
ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर को लाया जायेगा
नौसेना प्रवक्ता विवेक मधवाल ने बताया कि देश में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए चल रहे राष्ट्रीय मिशन ' ऑक्सीजन एक्सप्रेस ' को बढ़ाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II लॉन्च किया गया है। इस मिशन के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को तरल ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और संबंधित चिकित्सा उपकरणों को देश भर में लाने ले जाने के लिए तैनात किया जायेगा। इसी क्रम में नौसेना के जहाज आईएनएस कोलकाता और आईएनएस तलवार 40 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन लेने के लिए बहरीन के मनामा बंदरगाह पहुंच चुके हैं, जो ऑक्सीजन लेकर मुंबई लौटेंगे । इसी तरह आईएनएस जलाश्व को बैंकॉक और आईएनएस ऐरावत को सिंगापुर तक इसी तरह के मिशन पर भेजा गया है।
बीते वर्ष हुई थी शुरुआत
नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि बीते वर्ष कोरोना के दौरान नौसेना ने पिछले साल ' वंदे भारत मिशन ' के हिस्से के रूप में ऑपरेशन समुद्र सेतु का शुभारंभ किया था । इस दौरान भारतीय नौसैनिक जहाजों जलाश्व, ऐरावत, शार्दुल और मगर ने 55 दिनों के ऑपरेशन के दौरान 23 हजार किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस दौरान मालदीव से 2,386, श्रीलंका से 686 और इस्लामिक गणराज्य ईरान से 920 नागरिकों को स्वदेश लाया गया था। 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' विदेशों से 3,992 भारतीय नागरिकों को वापस लाने के बाद समाप्त कर दिया गया था।













Related Items
तेलंगाना फार्मा प्लांट ब्लास्ट: 32 हुई मृतकों की संख्या, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
लखनऊ बिल्डिंग हादसे को लेकर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, घायलों का इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी