BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सुबह सात बजे लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, दूसरी ट्रेन कंटेनर लेकर बोकारो रवाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना को लेकर संजीदा हैं। बोकारो के स्टील प्लांट से ऑक्सीजन की पहली खेप लखनऊ पहुंचने के पहले ही दूसरी खेप के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो के लिए रवाना हो गई। 


अपर मुख्य सचिव, ‘गृह’ अवनीश अवस्थी ने बताया कि तीन टैंकरों में 60 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन आई है। वहीं दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस 4 टैंकरों को लेकर बोकारो के लिए आज सुबह 5.30 बजे लखनऊ से रवाना भी कर दी गई है।
गौरतलब है कि रेलवे ने इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए विशेष तौर पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया है। यानी ट्रेन बिना कहीं रुके सीधे बोकारो पहुंचेगी।
 
शनिवार सुबह सात बजे लखनऊ पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस


वहीं पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो के स्टील प्लांट से ऑक्सीजन के टैंकर लेकर ग्रीन कॉरिडोर से होते हुए रात 12 बजे के करीब दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पहुंची, इसके बाद वाराणसी और सुल्तानपुर होते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस आज शनिवार सुबह सात बजे लखनऊ पहुंच गई। इस एक्सप्रेस में लखनऊ के लिए तीन टैंकर आए हैं। एक टैंकर में 20 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन है। सभी टैंकर्स में लिक्विड ऑक्सीजन है। ये लिक्विड ऑक्सीजन अब सेलेंडर के माध्यम से अस्पतालों में पहुंचाई जाएगी।
 
ऑक्सीजन वितरण के लिए एक मॉनिटरिंग सिस्टम 


अवनीश अवस्थी ने बताया कि ऑक्सीजन वितरण के लिए एक मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है। जिसमें खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, चिकित्सा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ट्रांसपोर्ट विभाग तथा गृह विभाग मिलकर सभी समस्याओं का समाधान करेगा।
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More