BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राज्य को अपराध मुक्त करने के लिए पुलिस को दिए गए हैं पूरे अधिकार: उप मुख्यमंत्री

मीडिया से रूबरू होते प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा चम्पा अग्रवाल के अलुमिनाई सम्मेलन 2018 में शिरकत करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री 

मथुरा। चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज में पूर्व छात्रों द्वारा एलुमिनाई सम्मेलन 2018 के समारोह में शिरकत करने आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा यहां पहुंचे उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने अपने जीवन के शिक्षा के कुछ लमहे भी छात्रों के साथ शेयर किए। इस अवसर पर डीएम सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तथा मथुरा वृंदावन के मेयर भी मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने वृंदावन के बिहारीजी मंदिर में पूजा अर्चना कर मीडिया से वार्ता की। 

शनिवार को वृन्दावन आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा करीब पौने बारह बजे हैलीकाप्टर से पवनहंस हैलीपैड पहुंचे, जहाँ जिला प्रशासन द्वारा डिप्टी सीएम की अगुवानी कर गार्ड आॅफ आॅनर दिए जाने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री कार में सवार होकर काफिले के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मन्दिर पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन किये। मन्दिर में सेवायतों ने उपमुख्यमंत्री का माल्यार्पण, पटुका व प्रसादी भेंट कर स्वागत किया। 

शनिवार दोपहर तीन बजे चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज कोतवाली रोड पर अलुमिनाई सम्मेलन 2018 के समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को अपने गुरू का जीवन भर आदर करना चाहिए। क्योंकि शिक्षा की पहली सीढ़ी पर चलना गुरू बताता है। जिसको कभी भूलना नहीं चाहिए। चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्र आज जब कुछ बनकर यहां आए तो उनके चेहरे की चमक यह बता रही है कि उन्होंने इस कालेज में शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन का प्रकाशमय बनाया। वहीं पत्रकारों से मुखातिब हुए डिप्टी सीएम डाक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हो, इसके लिये पुलिस को पूरे अधिकार दिए गए हैं कि वह अपराध को पनपने न दें। लेकिन कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार पुलिस को भी नहीं है। यही कदम जम्मू कश्मीर में सेना उठाती है तो उनके खिलाफ एफआईआर होती है, प्रश्न के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को गैरकानूनी काम करने का अधिकार नहीं है। अगर जनता की रक्षा के लिए कार्य करते समय अपराधी अवैध तरीके से सामना करता है तो पुलिस को आत्मरक्षा के लिये कदम उठाना ही होगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब कानून व्यवस्था से जनता में विश्वास और अपराधियों में भय व्याप्त है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षा के बारे में कहा कि सरकार की सख्ती का परिणाम है कि जो शिक्षा माफिया पहले जाली कापी छाप लेते थे, प्रश्नपत्र के बंडल गायब करते व नकली परीक्षार्थी बिठाते थे, उन सबको पकड़ा जा रहा है। हाल ही में ऐसे ही गिरोह का जौनपुर में भंडाफोड़ कर कई लोगों को पकड़ा गया है। हरदोई में भी ऐसे ही षड्यंत्र में कई लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही डीआईओएस को सस्पेंड किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने दावा किया है कि सभी जगह नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न होगी। इसी सम्बन्ध में मथुरा में भी मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के साथ बैठक की जा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More