देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्री कृष्ण राधा रानी सेवा संस्था द्वारा 31 जोडों का विवाह सम्पन्न
छाता कस्बे में सर्व धर्म जाति सामुहिक विवाह सम्मेलन छाता नगर में सातवी वार श्री कृष्ण राधारानी सेवा संस्था द्वारा गोवर्धन रोड स्थित बाॅबी वाटिका पर सम्पन्न किया गया। जिसमें मथुरा जनपद के 26 जोडे व अन्य प्रान्तो के 5 जोडों का विवाह सम्पन्न कराया गया। सम्मेलन के अध्यक्ष गोकुल चन्द शर्मा ने बताया कि बारात की चढाई बडी धूमधाम से नई तहसील से चढकर बाॅबी वाटिका पर पहुॅची। सभी 31 जोडों को 5-5 विभाजित करके जयमाला का आयोजन किया गया। उसके बाद हिन्दू रीति रिवाज द्वारा फेरा का कार्यक्रम मंत्रोचारण के द्वारा किया गया। इसके बाद सभी जोडों के लिए धरेलू सामान, धरेलू वर्तन, आभूषण, कपउे आदि सामग्री प्रदान की गई। अंत विवाह सम्पन्न होने के बाद सभी जोडो को प्रमाण पत्र देकर विदा किया गया। जिसमें अहम भूमिका संस्था के सरंक्षक नगर पंचायत छाता के चेयरमेन चन्द्रप्रकाश उर्फ बाॅबी भईया ने निभाई ।इस मौके श्री बाॅबी भईया ने कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने चाहिए और सभी समाजसेवियों को इसमें सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के एडीओ के के उपाध्याय, रूपचन्द शर्मा, हरिओम, राजू, राजेश मैम्बर, छैलबिहारी, रमेश सभासद, धीरू भार्गव, आदि अन्य लोग उपस्थित थे।













Related Items
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
पवित्र ब्रजभूमि की मौन कशिश: पर्यावरण विनाश से मिटती ‘कृष्ण लीला’ की धरती
कृष्ण जन्माष्टमी 2025: 15 या 16 अगस्त? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और विशेष महत्व