देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More(मुकेश कुशवाह)
मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित गांव राल में एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थती में मौत हो गई। परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबध में चैकी प्रभारी जैंत राजीव कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है,उनका कहना था कि मृतक की जेब से दो कारतूस भी निकले हैं,वहीं उनका यह भी कहना था कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,जल्द ही युवक की मौत का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के अनुसार गांव राल निवासी 24 वर्षीय महावीर पुत्र प्रहलाद सिंह खेत की ओर निकला था। उसी दौरान गांव के बाहर खेत के पास उसे किसी ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर उस ओर दौड़े ग्रामीण और परिजन घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागे,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जैंत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे मृतक के भाई बहादुर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन पहले मृतक का ससुराल वालों से विवाद हो गया था। पीड़ित भाई ने आरोप लगाया कि मृतक के ससुर कमल सिंह और साले मुकेश निवासी गांव कुरकंदा थाना फरह ने गोली मारकर महावीर की हत्या की है। पीड़ित भाई ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पत्नी ममता ने गृहक्लेश के बाद विशाक्त का सेवन कर लिया था। बताया कि विवाहिता ममता को उपचार के लिए माहेश्वरी हाॅंस्पीटल में भर्ती कराया था,जहां से वह स्वस्थ होकर घर लौटी थी। उसी समय विवाहिता के पिता कमल सिंह और भाई मुकेश पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब में दो कारतूस मिले हैं,उनका यह भी कहना था कि मृत युवक के सीने में जिस डायरेक्शन से गोली आरपार हुई है,उससे यह प्रतीत होता है कि युवक ने खुद गोली मारकर खुदकुशी की है लेकिन फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
मणिपुर : पुलिस कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, मौत
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश