BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। थाना गोविन्द नगर पुलिस को मिली सफलता है जिसमें 48 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया । जिसके पास से एक लाख 38 हजार रुपये व एक तमंचा और कारतूस बरामद किये गए है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि विगत 2 दिन पूर्व सौरभ अग्रवाल निवासी गोविन्द नगर के यहाँ उसका नौकर  दिनेश शर्मा निवासी रामबाग आगरा काफी समय से कार्य करता था। अचानक नौकर की नीयत खराब होने के चलते मालिक के घर से एक लाख चालीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया । जब सौरभ अग्रवाल को शक हुआ तो थाना गोविन्द नगर में अपने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने तत्काल कारवाही करते हुऐ । अभियुक्त दिनेश शर्मा के ठिकानों पर दविश देकर आगरा से 48 घंटे में चैरी की हुयी रकम व तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस की इस कार्यवाही से (वादी) सौरभ अग्रवाल ने थाना इंचार्ज व उनकी टीम की बधाई दी है ।

Read More

मथुरा। आन्यौर (गोवर्धन) में चल रहे ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में रालोद के जिलाध्यक्ष कुंवर नरेन्द्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ  प्रशासन के खिलाफ कलक्टेªट पर जमकर नारेबाजी की। कलैक्टेªट पर सैकडों की तादाद में किसान, ग्रामीण व रालोद नेताओं ने एनजीटी की आड में प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्यवाही को दमनात्मक कार्रवाही बताया।  शुक्रवार रालोद नेता कुं. नरेन्द्र सिंह की अगुवाई मे हुए इस एक दिवसीय प्रदर्शन में ग्रामीणों ने कलैक्टेªट का मुख्य द्वार घेर लिया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बैरीकेटिंग तोड डाली और अंदर घुसने का प्रयास किया। ग्रामीणों के तेवरों को देखते हुए पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए, आनन-फानन में अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। कु. नरेंद्र सिंह ने बताया कि आन्यौर ग्राम पंचायत की बडी आबादी वाला क्षेत्र है, यह आदिकाल से है। जिसकी गाथा वेद, पुराणों में भी है। एनजीटी के आदेशों के बाद यहां प्रशासन ध्वस्तीकरण कार्यवाही कर रहा है। उन्होंने यह कार्यवाही बंद करने की मांग की। इस दौरान गिरधारी, साहब सिंह, वीरेन्द्र सिंह, पूरन सिंह, प्रकाश, करन, विशाल, प्रमोद, विष्णु, बलवीर, राकेश सिंह, बबलू, गोकुल, मुरारी, कन्हैया, केदार, मथुरा प्रसाद, राम प्रसाद, शिशुपाल, महेश, रमेश, नरेश आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेरोजगारों को पकड़े बेकने की नशीहत देने के बाद पकड़े पर राजनीति ही शुरू हो गई है। शुक्रवार को होलीगेट पर सपाईयों ने पकड़े बनाये और बेचे भी।  सपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस बयान का विरोध किया जा रहा है।  सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि केन्द्र सरकार के कद्दावर मंत्री का यह बयान बेरोजगारों की मानसिकता को आघात पहंुचाने वाला है। इससे उनकी ओछी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है। बेरोजगारों को सरकार ने नौकरी देने का वायदा किया था। इस दौरान सरदार सिंह, जागेश्वर यादव, प्रहलाद यादव, परवेज आलम, जाहिद कुरैशी चीना, मुनव्वर हुसैन, मुन्ना मलिक, भारत भूषण, सीमा करन, गुरूमुखदास, पार्षद आकाश महावर, पिंटू ठाकुर, हेमंत शर्मा, गौरव यादव सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। 

Read More

मैजिक और बुलेरो में भीड़त आधा दर्जन लोग घायल मथुरा। राया थाना में शुक्रवार की सुबह हाथरस रोड पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में परिवहन निगम की बस रेलवे ट्रैक पर चढ़ गयी, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया। मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सांय के समय सादाबाद रोड पर बुलेरो जीप और मैजिक में आमने-सामने भिड़त हो गयी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह हाथरस की तरफ  से आ रही बुद्ध बिहार डिपो की बस पिरसुआ के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रेलिंग तोड़ती हुयी रेलवे ट्रैक पर चढ़ गयी, जिससे बस में सवार यात्री घबरा गए और चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में यात्री बस से उतर पड़े और जोर से झटका लगने के कारण कई यात्री घायल भी हो गए। सूचना मिलते ही चैकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए भेजा। बाद में क्रेन की सहायता से बस को रेलवे ट्रैक से हटा कर मार्ग साफ  कराया गया। बस रेलवे ट्रैक पर चढने के कारण रेल मार्ग आधा घंटा तक बाधित रहा। मुख्य मार्ग पर बाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सांय सादाबाद रोड पर तम्बका के समीप मैजिक और बुलारोजीप में आमने सामने भिड़त हो गयी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गांव भरतपुर इगलास निवासी बच्चू सिंह, विजेन्द्र सिंह, हरिओम, गुडिया, ऊषादेवी, सादाबाद क्षेत्र के गांव विसावर में गमी की घटना में शामिल होने मैजिक से जा रहे थे तभी तम्बका गांव के समीप सामने से आ रही बुलेरो जीप के चालक ने तेजी व लापरवाही से चला कर टक्कर मार दी। मैजिक क्षतिग्रस्त हो गयी और सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में देर सांय तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है। पुलिस ने बुलेरोजीप सहित चालक को पकड़ लिया है। 

Read More

वृन्दावन। लूट और चोरी की घटनाओं से परेशान वृंदावन पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 बाइक बरामद की है पकड़े गए अपराधियों के संबंध में गुरूवार को कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में जैंत चैकी प्रभारी राजीव कुमार एवं उपनिरीक्षक पविंद्र कुमार ने चैकिंग के दौरान छटीकरा तिराहे से विनोद उर्फ बिलवा पुत्र हंसराज निवासी बरसाना, राजेश पुत्र हरवंश सिंह निवासी बरसाना, के साथ ही अर्जुन पुत्र हातिम निवासी अगरयाला थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जिनमें एक मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर 26 दिसंबर को वृंदावन के संत कॉलोनी से चोरी की गई थी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बरामद मोटरसाइकिल मथुरा जनपद के अन्य स्थानों से चोरी करना बताया है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग में पकड़े गए तीनों ही अभियुक्त शातिर वाहन चोर हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग पहले भी बाइक चोरी की घटना में जेल जा चुके हैं बताया कि तीनांे ही शातिर लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। जिन्हें चैकिंग के दौरान दबोच लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत चैकी इंचार्ज राजीव कुमार, उपनिरीक्षक पविंद्र कुमार, कांस्टेबल अनिल तोमर, रामरजपाल, दीपेन्द्र, वियजपाल, संजीव कुमार आदि थे। ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा है इनके कब्जे से 6 बाइक बरामद हुई है।  

Read More

आर.के. मिशन संस्था ने कैंसर से सम्बधित जानकारी को हेल्प लाईन न0 किया जारी  वृंदावन। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित आर के मिशन हॉस्पिटल इन दिनों कैंसर पीड़ितों के लिए वरदान साबित हो रहा है यहां कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सफल ऑपरेशन कर बहुत ही कम खर्चे में उपचार किया जा रहा है। रामकिशन मिशन हॉस्पिटल में बीते 3 वर्षों से कैंसर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। जिसमें अब तक 950 मरीजों को देखने के उपरांत लगभग ढाई सौ सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। यह सब बानी मित्र कैंसर सेंटर में डॉ. मंदीप, डॉ. अंकित, डॉ. दीपक, डॉ. पारस की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। इन्हीं डॉक्टरों की टीम ने कई सफल ऑपरेशन किये। इसीक्रम में तीन और कैंसर पीड़ितों के सफल आॅपरेशन की जानकारी के सम्बन्ध में गुरूवार को आरके मिशन हाॅस्पीटल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काली कृष्णानंद महाराज एवं डॉ मंदीप ने कैंसर पीड़ितों के सफल  उपचार के संबंध में जानकारी दी। डाॅक्टर ने एक महिला के ब्रेस्ट कैंसर का सफल ऑपरेशन किया। तो वहीं गणेश नामक व्यक्ति के मुंह के कैंसर का भी सफल ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके साथ ही अमित नामक कैंसर पीड़ित के बारे में बताया कि जिसके मुंह में अल्सर हुआ था। स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने बताया कि आरके मिशन अस्पताल में कैंसर पीड़ितों का पिछले 3 वर्षाें उपचार किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि बहुत जल्द अस्पताल में रेडियोथैरेपी यूनिट भी लगाने वाले हैं। जिससे कैंसर पीड़ितांे को एक ही स्थान पर स्थाई व्यवस्था हो सकेगी। उन्होंने बताया कि रेडियोथैरेपी ना होने के कारण मरीजों को बाहर भेजा जाता था। रेडियोथैरेपी यूनिट के शुरू होने से गरीब लोगों को बहुत राहत मिलने वाली है। उन्होंने कैंसर पीड़ितों के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया है। हेल्प लाईन नं0-7900502502 पर संपर्क कर कैंसर के साथ अन्य आम जानकारी हासिल कर सकते है। डॉ. मनदीप ने बताया कि जो लोग तंबाकू खाते हैं उनके मुंह में कोई भी छाला जैसी कोई चीज बन रही है तो वह जल्दी ही डॉक्टर से संपर्क करे। उन्होनें बताया कि बानी मित्र कैंसर सेन्टर के माध्यम से कैंसर का उपचार किया जा रहा है। जिसमें कीमोथैरेपी और ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था है इससे मुंह के कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, और बच्चेदानी के कैंसर का सफल उपचार किया जा रहा है।   

Read More

(मुकेश कुशवाह) मथुरा। थाना राया क्षेत्र में मदैम के पास सड़क हादसे में हुई चार मौतों के बाद दुल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। एक साथ हुई चार मौत के बाद गांव सिरिया की नगरिया में चुल्हे तक नहीं सुलगे। बस सभी के मन यही सवाल उठ रहा था कि बारात तो नई दुल्हन लेने के लिए गई थी लेकिन घर आयी तो चार-चार अर्थी ? इसे सोच-सोच कर और चार लाशों को देखकर हर कोई शोक में डूबा रहा। दुल्हा बनकर जा रहे युवक को जैसे ही मालूम चला कि बारात की बस हादसे का शिकार हो गई है और बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई है तो वह बीच रास्ते में से ही वापस अस्पताल लौट आया और शादी करने से इंकार कर दिया। हालांकि दुल्हे के भाई दिनेश ने कहा कि शादी कब करनी,इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते,उनका कहना था कि ईश्वर ने उन्हें इतना बड़ा दुख दिया है कि इसकी भरपाई नहीं हो सकेगी,बताया कि बाद में शादी की नई तारीख तय की जाएगी। बताते चलें कि थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव सिरिया की नगरिया निवासी मनोज पुत्र भीष्मस्वरूप का रिश्ता थाना सादाबाद के गांव कूपा से तय हुआ था। विगत बुधवार को सिरिया की नगरिया से दुल्हा बना युवक मनोज और बारात घर से निकासी होने के बाद दुल्हन लेने के लिए गांव कूपा की ओर चले थे। रास्ते में थाना राया क्षेत्र स्थित मदैम गांव के पास सड़क पर खराब खड़े ट्रैक्टर में बारातियों को लेकर जा रही टैम्पू ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। हादसा होते ही टैम्पू ट्रेवल्स में बैठे सभी बाराती मदद के लिए चिल्लाए तो वहां वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,जहां गंभीर घायल 22 वर्षीय प्रीति पुत्री श्यामसुंदर और 20 वर्षीय ऋशी पुत्र लोकराम के साथ ही 4 वर्षीय बच्ची कुमारी परी पुत्र दिलीप निवासीगण सिरिया की नगरिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद दुल्हे की भांजी मीरा के पति रवि निवासी हिंडौन जिला करौली,राजस्थान की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर दुल्हन की बहन कविता के साथ ही गुंजन और सत्येन्द्र को आगरा रैफर कर दिया। जबकि हादसे में घायल 9 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं हादसे में घायल टैम्पू ट्रेवल्स के चालक बनवारी निवासी बंगालीघाट थाना कोतवाली का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही दुल्हा मनोज बीच रास्ते से ही सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया और वहां पर जब उसने मौत का नाजरा देखा तो उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। युवक ने शादी से इंकार किया तो दूसरी ओर दुल्हन के घर बज रहा गीत-संगीत भी सन्नाटे में तब्दील हो गया।       मनोज की हो रही थी दूसरी शादीःपहली पत्नी की हो चुकी है मौत दुल्हे के भाई दिनेश ने बताया कि मनोज की शादी पहले ही हो चुकी थी। बताया कि मनोज की पहली पत्नी की शादी से 6 महीने बाद ही बीमारी से मौत हो गई थी। पीड़ित भाई ने बताया कि मनोज की पहली शादी खूब धूम-धाम से हुई थी लेकिन शादी से कुछ दिनों बाद ही मनोज की पहली पत्नी बीमार हो गई थी। बताया कि पहली पत्नी को काफी इलाज कराया था लेकिन 6 महीने बाद ही उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित भाई का कहना था कि पिता की मौत के बाद घर में दोबारा खुशी की लहर छायी हुई थी लेकिन कुछ घंटो बाद ही खुशी की लहर मातम में बदल गई।

Read More

मथुरा। थाना शेरगढ क्षेत्र स्थित गांव सेही में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य हत्यारोपी को पुलिस ने दबोच लिया। जानकारी के अनुसार सीओ छाता चन्द्रधर गौड़ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष रामेन्द्र शुक्ला ने मुखबिर की सूचना मिलने शेरगढ-नौहझील मार्ग स्थित धर्मकांटा के पास से दोहरे हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी रिंकू पुत्र तोताराम निवासी गांव सेही को घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।  

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र स्थित बिजलीघर के पास बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय बृजभूषण गुप्ता पुत्र वासुदेव गुप्ता निवासी गांव सैमरी की कस्बा छाता के मुख्य बाजार में परचून की दुकान है। वह घर से दुकान जा रहे थे,उसी बीच किसी काम से छाता बिजलीघर गए और वहां से बाहर निकल कर भाई उद्धवचन्द्र का इंतजार कर रहे थे। उसी बीच तेजरफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने व्यापारी को टक्कर मार दी। घायल व्यापारी को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    

Read More

मथुरा। बरसाना कस्बे में भक्ति वेदांत हॉस्पिटल मुम्बई ने गांवांे के विभिन्न सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चांे को दांतों के होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी। भक्ति वेदांत द्वारा नंदगांव बरसाना क्षेत्र के करीब आधा दर्जन परिषदीय विद्यालयों में दांतों की सुरक्षा के उपाय बताये। कैम्प में मुम्बई के प्रख्यात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुंद शानबाग के निर्देशन में पूरी टीम ने नई पहल शुरू की है। डा. शानबाग ने बताया कि अगली बार 100 स्कूलों में जाकर दंत सुरक्षा जागरूकता कैम्प करने का लक्ष्य रखा है। कैम्प में संकेत, गाजीपुर, उंचागांव, नंदगांव के करीब साडे तीन सौ छात्र एवं अध्यापकों के दांतों की जांच की गई। इस दौरान डॉ योगेश चड्डा, डा. श्रीरंग सेवेकर, डा. पिनाक राठी, दीपक बागला, स्वप्निल गोंकर, राधिका शानबाग आदि मौजूद रहे।

Read More

एलएस टोनियां एवं सफेदा नामक वृक्षों को नष्ट करे सरकार: पं. अनिल शर्मा वृक्षारोपण में न करें एलएस टोनियां एवं सफेदा नामक वृक्षों का प्रयोग मथुरा। गुरुवार को प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए यमुना मिशन मार्ग पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यमुना मिशन वॉलियन्टर के साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।  दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते यमुना मिशन ने यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल के दिशा निर्देशन में यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि दिल्ली में आए दिन बढ़ता प्रदूषण समस्त ब्रजवासियों के लिए गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण एवं फॉग के चलते आए दिन समस्त स्कूल बंद कर दिए जाते हैं। वहां के नागरिकों को मास्क पहन कर निकलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, गाजियाबाद एवं आसपास के इलाकों में एलएस टोनियां एवं सफेदा नामक वृक्ष बहुतायात में पाया जाता है। दिल्ली में प्रदूषण बढने का एक कारण यह भी हो सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन खतरनाक वृक्षों को नष्ट किया जाए या फिर उन्हें ऐसी जगह स्थापित करें जहां से इनका प्रभाव मानव जीवन पर न पड़ सके।  एलएस टोनियां एवं सफेदा नामक वृक्ष मथुरा जनपद में भी देखने को मिल जाते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि इन एलएस टोनियां एवं सफेदा नामक वृक्षों की खोज कर उन्हें जनपद से हटाया जाए। एलएस टोनियां नामक वृक्ष पर एक चिडिया भी नहीं बैठती और न ही गाय इसकी छांव में विश्राम करती है। एलएस टोनियां नामक वृक्ष श्वांस के लिए हानिकारक है। इससे दमा जैसी बीमारियों का जन्म होता है। प्रत्येक ब्रजवासी प्रतिदिन एक दिन में कम से कम 50 वृक्ष जरूर लगायें। तभी इस प्रदूषण से निजात मिल सकती है। मास्क लगाने से अच्छा है कि प्रतिदिन वृक्ष जरूर लगाएं। यमुना मिशन के मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना मिशन ने अनेकों बार स्वच्छता अभियान चलाया है। स्वच्छता अभियान में यमुना मिशन ने कई सैकड़ों ट्रेक्टर ट्रालियां कूड़ा-करकट का भी निस्तारण किया है। उन्होंने कहा कि जहां कही भी आपको कूड़ा-करकट का ढेर दिखाई दे तो हमें सूचित करें हम उस कूड़ा-करकट का निस्तारण करेंगे। प्रदूषण से बचाव के लिए हमें संगठित होकर कार्य करना होगा। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब  हम सभी इस भयानक प्रदूषण की चपेट में होंगे।  ठा. मानपाल सिंह ने कहा कि प्रदूषण की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदूषण का प्रभाव मानव के स्वास्थ्य पर  पड़ रहा है। जिसके कारण कोई भी व्यक्ति पूर्ण रुप से स्वस्थ्य नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि एलएस टोनियां एवं सफेदा नामक वृक्षों को नष्ट किया जाए।  इस अवसर पर संयोजक पं.अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, हरीमोहन सैनी, दाऊदयाल, अनिल फौजदार, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्दा ठाकुर, सतीश ठाकुर, गौरव, गोपाल लाल, गोपाल प्रजापति, लोकेश गोला, रीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

Read More

स्वच्छता मिशन व सेवा के कार्यों को देख अभिभूत हुए विदेशी  बाबूलाल महाविद्यालय के सात दिवसीय शिविर में तीसरे दिन किये सेवा कार्य  मथुरा। नंदगांव कस्बे के राष्ट्र सेवा और भक्ति के साथ-साथ स्वच्छता मिशन के संकल्प को लेकर लगाये गये राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन नंदगांव क्षेत्र में पहुंचे स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने विदेशी टीम के बीच अपने अनुभव साझा किये। श्रीबाबूलाल महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के शिविर में गुरूवार को कोकिलावन स्थित मंदिर में छात्र-छात्राओं ने सूरज कुंड के घाटों पर सफाई कार्य किया। तदुपरांत आशेश्वर महादेव के समीप टेर कदम पर पहुंचकर राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा के प्रकल्पों को जापान से आये विदेशी लोगों की टीम के साथ साझा किया। जापान से आई विदेशी महिला सियांग जोंग ने बताया कि विद्यार्थियों के सेवा के कार्य राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित करते हैं। जापान से आई महिला नेक्से जू ने बताया कि ब्रज के कण-कण से भगवान की लीलाएं जुड़ी हुई हैं। इन लीला स्थलियों पर विद्यार्थी परिश्रम करके सेवा का कार्य कर रहे हैं। कदम टेर स्थली को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण यहां अपनी बांसुरी की धुन से गाय और गोपिकाओं को बुलाते थे। यहां आज भी हजारों वर्ष पुराने वृक्ष जीवंत हैं। कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्र सेवा की भावना से विद्यार्थी सेवा कार्य कर रहे हैं जिसमें बरसाना, नंदगांव की पौराणिक धरोहरों के संवर्धन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कुंडों की साफ-सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में स्वच्छता मिशन का संकल्प है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय, महाविद्यालय के उप प्रचार्य महेश चंद अग्रवाल, मधु शर्मा, डाॅ. राजीव कुमार, मनोज शर्मा, कृष्ण चंद दुबे, कन्हैया शरण, हिमांशी, लक्ष्मी, पार्वती, गिर्राज प्रसाद, शैलजा, आशा, रैंनू, गौतम, निकिता, गंगा, डाॅली, रजनी, राहुल, अनिल, लक्ष्मी कोको, पार्वती, रेशमा, आदि लोग मौजूद थे।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More