BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सड़क हादसे में एक बच्चा समेत चार लोगों की मौत, दर्जन भर घायल

मथुरा में सड़क हादसे में एक बच्चा समेत चार लोगों की मौत, दर्जन भर घायल(मुकेश कुशवाह)

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में मदैम के पास सड़क हादसे में हुई चार मौतों के बाद दुल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। एक साथ हुई चार मौत के बाद गांव सिरिया की नगरिया में चुल्हे तक नहीं सुलगे। बस सभी के मन यही सवाल उठ रहा था कि बारात तो नई दुल्हन लेने के लिए गई थी लेकिन घर आयी तो चार-चार अर्थी ? इसे सोच-सोच कर और चार लाशों को देखकर हर कोई शोक में डूबा रहा। दुल्हा बनकर जा रहे युवक को जैसे ही मालूम चला कि बारात की बस हादसे का शिकार हो गई है और बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई है तो वह बीच रास्ते में से ही वापस अस्पताल लौट आया और शादी करने से इंकार कर दिया। हालांकि दुल्हे के भाई दिनेश ने कहा कि शादी कब करनी,इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते,उनका कहना था कि ईश्वर ने उन्हें इतना बड़ा दुख दिया है कि इसकी भरपाई नहीं हो सकेगी,बताया कि बाद में शादी की नई तारीख तय की जाएगी। बताते चलें कि थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव सिरिया की नगरिया निवासी मनोज पुत्र भीष्मस्वरूप का रिश्ता थाना सादाबाद के गांव कूपा से तय हुआ था। विगत बुधवार को सिरिया की नगरिया से दुल्हा बना युवक मनोज और बारात घर से निकासी होने के बाद दुल्हन लेने के लिए गांव कूपा की ओर चले थे। रास्ते में थाना राया क्षेत्र स्थित मदैम गांव के पास सड़क पर खराब खड़े ट्रैक्टर में बारातियों को लेकर जा रही टैम्पू ट्रेवल्स बस अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। हादसा होते ही टैम्पू ट्रेवल्स में बैठे सभी बाराती मदद के लिए चिल्लाए तो वहां वाहनों की रफ्तार थम गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,जहां गंभीर घायल 22 वर्षीय प्रीति पुत्री श्यामसुंदर और 20 वर्षीय ऋशी पुत्र लोकराम के साथ ही 4 वर्षीय बच्ची कुमारी परी पुत्र दिलीप निवासीगण सिरिया की नगरिया को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद दुल्हे की भांजी मीरा के पति रवि निवासी हिंडौन जिला करौली,राजस्थान की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर दुल्हन की बहन कविता के साथ ही गुंजन और सत्येन्द्र को आगरा रैफर कर दिया। जबकि हादसे में घायल 9 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं हादसे में घायल टैम्पू ट्रेवल्स के चालक बनवारी निवासी बंगालीघाट थाना कोतवाली का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही दुल्हा मनोज बीच रास्ते से ही सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया और वहां पर जब उसने मौत का नाजरा देखा तो उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। युवक ने शादी से इंकार किया तो दूसरी ओर दुल्हन के घर बज रहा गीत-संगीत भी सन्नाटे में तब्दील हो गया।  

 

 

मनोज की हो रही थी दूसरी शादीःपहली पत्नी की हो चुकी है मौत

दुल्हे के भाई दिनेश ने बताया कि मनोज की शादी पहले ही हो चुकी थी। बताया कि मनोज की पहली पत्नी की शादी से 6 महीने बाद ही बीमारी से मौत हो गई थी। पीड़ित भाई ने बताया कि मनोज की पहली शादी खूब धूम-धाम से हुई थी लेकिन शादी से कुछ दिनों बाद ही मनोज की पहली पत्नी बीमार हो गई थी। बताया कि पहली पत्नी को काफी इलाज कराया था लेकिन 6 महीने बाद ही उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित भाई का कहना था कि पिता की मौत के बाद घर में दोबारा खुशी की लहर छायी हुई थी लेकिन कुछ घंटो बाद ही खुशी की लहर मातम में बदल गई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More