देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मैजिक और बुलेरो में भीड़त आधा दर्जन लोग घायल
मथुरा। राया थाना में शुक्रवार की सुबह हाथरस रोड पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में परिवहन निगम की बस रेलवे ट्रैक पर चढ़ गयी, जिससे रेल मार्ग बाधित हो गया। मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सांय के समय सादाबाद रोड पर बुलेरो जीप और मैजिक में आमने-सामने भिड़त हो गयी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह हाथरस की तरफ से आ रही बुद्ध बिहार डिपो की बस पिरसुआ के समीप बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रेलिंग तोड़ती हुयी रेलवे ट्रैक पर चढ़ गयी, जिससे बस में सवार यात्री घबरा गए और चीख पुकार मच गयी। आनन फानन में यात्री बस से उतर पड़े और जोर से झटका लगने के कारण कई यात्री घायल भी हो गए। सूचना मिलते ही चैकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए भेजा। बाद में क्रेन की सहायता से बस को रेलवे ट्रैक से हटा कर मार्ग साफ कराया गया। बस रेलवे ट्रैक पर चढने के कारण रेल मार्ग आधा घंटा तक बाधित रहा। मुख्य मार्ग पर बाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सांय सादाबाद रोड पर तम्बका के समीप मैजिक और बुलारोजीप में आमने सामने भिड़त हो गयी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गांव भरतपुर इगलास निवासी बच्चू सिंह, विजेन्द्र सिंह, हरिओम, गुडिया, ऊषादेवी, सादाबाद क्षेत्र के गांव विसावर में गमी की घटना में शामिल होने मैजिक से जा रहे थे तभी तम्बका गांव के समीप सामने से आ रही बुलेरो जीप के चालक ने तेजी व लापरवाही से चला कर टक्कर मार दी। मैजिक क्षतिग्रस्त हो गयी और सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में देर सांय तक रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी है। पुलिस ने बुलेरोजीप सहित चालक को पकड़ लिया है।













Related Items
42 रन से अलीगढ़ ने हाथरस को पछाड़ की जीत हासिल
हाथरस मामला : सीबीआई टीम ने जिला अस्पताल से मेडिकल रिकॉर्ड लिया
यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली से जा रहे थे हाथरस