BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विदेशी टीम ने देखी एनएसएस के विद्यार्थियों की राष्ट्र भक्ति

बाबूलाल महाविद्यालय में सात दिवसीय शिविर में शिरकत करती विदेशी टीम स्वच्छता मिशन व सेवा के कार्यों को देख अभिभूत हुए विदेशी 

बाबूलाल महाविद्यालय के सात दिवसीय शिविर में तीसरे दिन किये सेवा कार्य 

मथुरा। नंदगांव कस्बे के राष्ट्र सेवा और भक्ति के साथ-साथ स्वच्छता मिशन के संकल्प को लेकर लगाये गये राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन नंदगांव क्षेत्र में पहुंचे स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने विदेशी टीम के बीच अपने अनुभव साझा किये। श्रीबाबूलाल महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के शिविर में गुरूवार को कोकिलावन स्थित मंदिर में छात्र-छात्राओं ने सूरज कुंड के घाटों पर सफाई कार्य किया। तदुपरांत आशेश्वर महादेव के समीप टेर कदम पर पहुंचकर राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा के प्रकल्पों को जापान से आये विदेशी लोगों की टीम के साथ साझा किया। जापान से आई विदेशी महिला सियांग जोंग ने बताया कि विद्यार्थियों के सेवा के कार्य राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित करते हैं। जापान से आई महिला नेक्से जू ने बताया कि ब्रज के कण-कण से भगवान की लीलाएं जुड़ी हुई हैं। इन लीला स्थलियों पर विद्यार्थी परिश्रम करके सेवा का कार्य कर रहे हैं। कदम टेर स्थली को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण यहां अपनी बांसुरी की धुन से गाय और गोपिकाओं को बुलाते थे। यहां आज भी हजारों वर्ष पुराने वृक्ष जीवंत हैं। कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्र सेवा की भावना से विद्यार्थी सेवा कार्य कर रहे हैं जिसमें बरसाना, नंदगांव की पौराणिक धरोहरों के संवर्धन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कुंडों की साफ-सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में स्वच्छता मिशन का संकल्प है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी भारत उपाध्याय, महाविद्यालय के उप प्रचार्य महेश चंद अग्रवाल, मधु शर्मा, डाॅ. राजीव कुमार, मनोज शर्मा, कृष्ण चंद दुबे, कन्हैया शरण, हिमांशी, लक्ष्मी, पार्वती, गिर्राज प्रसाद, शैलजा, आशा, रैंनू, गौतम, निकिता, गंगा, डाॅली, रजनी, राहुल, अनिल, लक्ष्मी कोको, पार्वती, रेशमा, आदि लोग मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More