BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

...तो क्या शत्रुघ्न सिन्हा भी बाबूलाल मरांडी की राह चलेंगे! शाह के दांव को बताया मास्टर स्ट्रोक

नई दिल्ली। पिछले साल झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने एक बार फिर से खुद को मजबूत बनाने के लिए पहल की। इस कोशिश के मद्देनजर वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को फिर से अपनी पार्टी में लाने में सफल रही। गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मरांडी ने अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) का भाजपा में विलय कर दिया।

अब कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शाह के इस दांव को मास्टर स्ट्रोक बताया है। शत्रुघ्न ने ट्वीट किया कि मास्टर स्ट्रैटजिस्ट गृह मंत्री अमित शाह और उनकी टीम ने जबरदस्त छवि, ईमानदारी, विश्वसनीयता, नेतृत्वकर्ता के गुण वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को वापस लाकर मास्टर स्ट्रोक चला है। उनकी घर वापसी के साथ ही 14 साल का वनवास खत्म होता है। शत्रुघ्न के इस रुख को देखते हुए अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वे भी भाजपा में वापसी कर सकते हैं। वर्ष 2014 में भाजपा नीत एनडीए की जबरदस्त जीत के बाद माना जा रहा था कि शत्रुघ्न को अहम मंत्रालय मिलेगा, लेकिन उनकी अनदेखी की गई। वे लगातार भाजपा की आलोचना करते रहे और आखिर में उन्होंने पार्टी छोड़़ दी। वे 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े लेकिन उन्हें शिकस्त खानी पड़ी। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में ‘बिहारी बाबू’ शत्रु की भूमिका काफी अहम रहेगी। शत्रु नतीजों में अंतर पैदा कर सकते हैं।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More