BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जल्द ही बंदरों की नसबंदी कर जंगलों में छोड़ा जाएगा बंदरों को वृंदावन। वृंदावन में बंदरों के आतंक से मुक्ति मिलने की शुरुआत आज वैरागी बाबा आश्रम से शुरू हो गई। जहां एमआरसी वृंदा ट्रस्ट के द्वारा बंदरों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसका ध्यान रखते हुए 30 बंदर पकड़े गए। आज शुक्रवार को वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित बैरागी बाबा आश्रम से बंदर पकड़ने की कवायद सुरु की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने किया। गौरतलब है कि वृंदावन को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को एमआरसी वृंदा ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें बंदरों की नसबंदी के साथ उन्हें पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ना है। ट्रस्ट के द्वारा बंदर पकड़ने के लिए एक विशेष प्रकार की वैन तैयार की गई है। इस गाड़ी की विशेषता यह है कि इसमें बंदरों को पकड़ने में कोई नुकसान नहीं होता। और ना ही बंदर पकड़ने छोड़ने या छोटे जालों में शिफ्ट करने में किसी प्रकार का हाथों का उपयोग होता है। इस वैन में बंदरों को पकड़ने में बिल्कुल भी चोट नहीं आती। गाड़ी के अंदर दो स्लाइडिंग गेट हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर आगे पीछे खिसकाया जा सकता है। इस संबंध में नगर निगम के मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू ने कहा कि धार्मिक नगरी वृन्दावन में बन्दरों के आतंक की बहुत बड़ी समस्या थी। इस समस्या को दूर करने के लिए एमआरसी वृंदा ट्रस्ट द्वारा बंदर पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। वृन्दावन कृष्ण की नगरी है यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। और बंदर उनका पर्स चस्मा आदि ले जाते है और जब तक उन्हें फ्रूटी न पिलाओ  सामान वापस नहीं। एमआरसी वृंदा  ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज हमने बंदर पकड़े हैं यह अभियान डेली चलेगा हमारे पास डेढ़ महीने का समय और है बंदरों को पकड़कर छोड़ने के लिए। उन्होंने कहा कि मेयर साहब के सहयोग से जल्द ही बंदरों की नसबंदी का प्रोजेक्ट चलेगा और उन्हें जंगलों में सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रतिनिधि सूर्यकांत शर्मा पार्षद राधे पाठक वैभव अग्रवाल आचार्य बद्रीश, हरि बोल बाबा गोविंदानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सौरभ गौड़, राजू भारती, अवधेश गया वाले, विष्णुदान शर्मा, श्री दास प्रजापति, विनीत शर्मा, ठाकुर विशाल सिंह पशु चिकित्सक, डॉक्टर सुरेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर दीपेंद्र सिंह, डॉक्टर लक्ष्मी गौतम, मृदुल कांत शास्त्री, डॉ नितिन गोयल, कपिल गोस्वामी, अनूप शर्मा, मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे

Read More

वृंदावन। वृंदावन के बड़े बगीचा स्थित श्री वृदराज कुंडा बड़े खटला आश्रम में आज शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वैकुंठवासी स्वामी जय कृष्ण आचार्य महाराज को मौजूद संत एवं नगर के गणमान्य लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर विचार व्यक्त किए गए। सभा में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, संत गोविंद आनंद तीर्थ, फूलडोल बिहारी दास महाराज, मुरारी बापू, मथुरा वृंदावन विधानसभा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने वैकुंठवासी जय कृष्ण आचार्य महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए उनका गुणगान किया। श्रद्धांजलि सभा के संबंध में बडा खटला आश्रम के उत्तराधिकारी स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज ने कहा कि जय कृष्ण आचार्य महाराज एक महान विभूति थे जिन्होने अपने प्रारम्भिक जीवन के पश्चात अध्यात्म में समर्पण किया। उन्होंने बताया कि उनका वैकुंठवास एकादशी पर रविवार दिनांक 11 को शाम 8ः30 बजे देवोलोक गमन को प्राप्त हुआ था साथ ही उन्होंने उनके महाराज श्री के जीवन काल में किए गए निम्न प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। श्रद्धाजंलि देने वालों में मुरारी बापू, हरि प्रपन्नाचार्य महाराज, जगदीश प्रसाद शर्मा, बनवारी लाल, जगद्गुरू अनिरूद्धाचार्य, सुुुुदर्शना चार्य, राजाराम, कन्हैया लाल, सेाहन सिंह सिसौदिया, स्वामी नारायण, चैबे जी आदि थे।  

Read More

वृंदावन। गरीब व असहाय व्यक्तियों की सेवार्थ सस्ते दामों पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट वृन्दावन अनुराग ने एक प्रभावी कदम बढ़ाया है। शुक्रवार को नरोत्तम लाल सेवा संस्थान के बैनर तले अटला चुंगी स्थित वृंदावन अनुराग हेल्पलाइन फार्मेसी का शुभारंभ संतो के सानिध्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा स्वप्निल ममगाई ने विधि विधान पूर्वक नारियल फोड़कर किया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। गौरतलब है कि धार्मिक नगरी वृंदावन में प्रोजेक्ट वृंदावन अनुराग के अंतर्गत समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं।  इसमें गरीब असहायों की मदद करना मुख्य रूप से शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कहा कि अनुराग हेल्प लाईन फार्मेसी के द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कदम है मां कात्यानी पीठाधीश्वर स्वामी विद्यानंद महाराज ने कहा कि निर्धन रोगियों के लिए यह फार्मेसी  किसी वरदान से कम नहीं है  महामंडलेश्वर स्वामी चित्रकार आनंद  गोविंदानंद तीर्थ जैन सच्चिदानंद सरस्वती ने कहा कि लागत मूल्य पर रोगियों को दवाइयां उपलब्ध कराना सराहनीय अनुकरणीय है  वही  महेंद्र फूलडोल बिहारी दास महंत हरि बोल बाबा  महेंद्र बलराम दास बाबा ने कहा कि वृंदावन की पवित्र भूमि पर यह सेवा प्रभु आप आराधना से कम नहीं है इस अवसर पर  श्रीमद् गोस्वामी  डॉ मनोज मोहन शास्त्री  मेघ श्याम वार्ष्णेय प्रधान मुख्य सारस्वत  विष्णु सुरेखा केशव धाम निदेशक ललित जी योगेश द्विवेदी अभय वशिष्ठ  विष्णुकांत शास्त्री  कपिल देव उपाध्याय  सुमित गौतम  रामकृष्ण त्रिपाठी बृजभूषण मिश्रा  सौरभ गौर शोभित शर्मा गोविंद बघेल लक्की पंडित  अनुभूति कृष्ण गोस्वामी जितेंद्र बासनी रोनू  विनीत शर्मा  मनोज गोस्वामी  भारत गौतम  मोनू शर्मा अशोक कुमार  विक्रम भोपाल का  पवन गौतम  आदि मौजूद रहे इस अवसर पर  

Read More

सौंख। आगामी होली महोत्सव त्यौहार को लेकर पुलिस ने स्थानीय पुलिस चैकी प्रांगण में कस्बा के सभ्रांत लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान ने त्यौहार पर कडे़ सुरक्षा देने का अश्वासन दिया। स्थानीय पुलिस चैकी में कस्बा के सभ्रांता लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के राजनैतिक और समाजसेवियों ने बैठक में मौजूद रहे। बैठक में सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान ने होली महोत्सव त्यौहार पर कस्बा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिये और कस्बा के लोगों में त्यौहार पर आपसी सौदर्य बनाने की बात कही। कस्बा में समय-समय पर चैंकिंग करने की निर्देश दिये। सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। इस मौके पर थाना मगोर्रा प्रभारी अमित कुमार, चैकी प्रभारी राकेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता चै.सुधीरबाबू अग्रवाल, नगर पंचायत के चेयरमैन मा.भरतसिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, रिंकू लोहिया, नन्नूमल अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, प्रधान मानसिंह, रूपसिंह, वृन्दावन सिंह, तेजवीर सिंह, जगदीश सिंह, मुन्ना खां, उस्मान कुरैशी, गोपाल सिंह, आनन्द कुमार, जीतेन्द्र सिंह, नीरज, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।  

Read More

गोवर्धन के तीनों संघों पर भाजपा का कब्जा पार्टी ने कार्यकार्ताओ की जीत बताया  सौंख। शनिवार को हुयेे सहकारी संघ के चुनाव में एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशियों ने कब्जा किया। कस्बा के सहकारी संघ के अध्यक्ष पद के लिये भाजपा के संजय सिंह ने नामाकंन किया। इसके बाद दोपहर बाद दूसरा कोई अध्यक्ष पद का पर्चा नही भरा गया। जिससें बछगांव निवासी भाजपा के संजय सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुये। सहकारी संघ मगोर्रा के अध्यक्ष पद के लिये भाजपा की गुड्डी देवी ने पर्चा भरकर निर्विरोध निर्वाचित हुई। और सहकारी संघ गोवर्धन में भाजपा के रमनसिंह ने निर्विरोध निर्वाचित हुये। भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने बतायाा कि जनपद में लगभग सभी सहकारी संघों पर भाजपा ने कब्जा किया। और क्षेत्रीय कार्यकार्ताओं की जीत बताया। और इससें कार्यकार्ता में भारी उत्साह है। भाजपा के विधानसभा प्रभारी जगदीश कुन्तल ने गोवर्धन, सौंख, मगोर्रा सहकारी संघ पर एक फिर भाजपा के प्रत्याशी की विजयी हुये है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विजय सिंह, बलजीत सिंह, मोतीराम, हरीराम, चन्द्रगीराम पहलवान, राजवीर सिंह, दिनेश कुमार, रविकरन, मोनू, विजयपाल, राजेन्द्र सिंह, सहकारी समिति बछगांव के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।  

Read More

गोपेश्वर महादेव एवं बनखण्डेश्वर महादेव मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब श्रद्धालु भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र चढ़ाकर की शिव जी की अराधना  वृंदावन। आस्था की नगरी वृंदावन में बुधवार को महाशिवरात्रि की धूम रही । नगर के शिव मंदिरों में आज प्रात काल से ही भक्तों का सैलाब उमड़ ना शुरू हो गया। सुप्रसिद्ध गोपेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तो ने शिव जी पर  दूध, जल, बेलपत्र आदि से पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। तो वही हजारों की संख्या में अन्य जनपदों से आये कावड़ियों ने शिव जी पर जल चढ़ाकर मनोती मांगी। इतना ही नहीं शिव जी की आराधना को बड़ी संख्या में महिला भक्त भी जेयर चढ़ाने गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। हालांकि इस बार वृंदावन में महाशिवरात्रि का पर्व मंगलवार और बुधवार दो दिन मनाया गया। इसके बावजूद भी बुधवार को गोपेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा की व्यवस्था बनाने में स्थानीय गोस्वामियों के साथ पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इधर मंदिर में जल चढ़ाने आये कुछ श्रद्धालुओं की गलती की वजह से कयी भक्त घायल हो गये। रास्ते मे पड़े जलेड़ी के कांच के टुकड़ो की वजह से भक्तों को काफी परेशानी हुई। वही पुलिस कर्मी भी कांच के टुकड़ों को एक तरफ कर  श्रद्धालुओं को समझाते दिखाई दिए। महाशिवरात्रि पर गुजरात से आए श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें मंदिर में दर्शन कर बहुत अच्छा लग रहा है पहली बार गोपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने आए हैं उन्होंने दर्शन कर गहरी प्रसन्नता व्यक्त वहीं एक अन्य महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि शिवजी के दर्शन कर बहुत आनंद की अनुभूति हो रही है खासकर आज के दर्शन तो बहुत ही अद्भुत है। वहीं महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गोपेश्वर महादेव मंदिर के सेवायत राम गोपाल गोस्वामी ने बताया कि महाशिवरात्रि की अर्द्धरात्रि में भगवान शंकर ने सृष्टि के आरंभ में अवतार दिया था।   

Read More

वृंदावन। लावारिस, अनाथ, मृत आत्माओं की शांति के लिए बृज गोलोक सेवा समिति के बैनर तले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरूवार को चुंगी चैराहा स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम आचार्य पंडित बलराम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य संपन्न कराया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि ब्रज गो लोक सेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करती आ रही है। संस्था के पदाधिकारी नगर में अनजान व्यक्ति का देहांत हो जाने के पश्चात उसका विधि विधानपूर्वक हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया जाता है। वहीं हर अमावस्या पर मृत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जाता है। ब्रज गो लोक सेवा समिति के अध्यक्ष भगवानदास चैधरी ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा हर अमावस्या के दिन लावारिस एवं अनाथ मृत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। संस्था के पदाधिकारी मिलकर हर अमावस्या पर हिंदू रीति-रिवाज से 12 बामन और छमाही एक साथ करते हैं और वर्ष में एक बार श्राद्ध भी करते हैं। इस अवसर पर रविकान्त गौतम, लक्ष्मीनारायण शर्मा, बृजेश चैधरी, सोनू, देवकीनन्दन, लक्खो पहलवान, ओमप्रकाश पचैरी, रामकिशन, नारायण, मौलिक आदि मौजूद रहे। 

Read More

सरकार का काम रोजगार देने का है रोजगार छीनने का नहीं  ब्रजवासियों की पूजा से ही ठाकुर जी का स्वरूप है      मथुरा। गोवर्धन कस्बे में राष्ट्र के प्रमुख अखाड़ा परिषदों में शामिल पंचरामानंदीय अखाड़े  गोवर्धन में आयोजित ब्रज के संत गणेश दास भक्तमाली महाराज के जन्म शताब्दी महोत्सव में जुटे देशभर के संतों ने उत्तर प्रदेश सरकार के श्राइन बोर्ड का गठन कर मंदिरों के अधिग्रहण का विरोध किया है। महोत्सव में उ.प्र. के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश व अन्य धार्मिक स्थलों से संत पहुंच रहे हैं। महोत्सव में आयोजित पत्रकार वार्ता में जगद्गुरू द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर संत राजेन्द्र दास महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण काल से लेकर अब तक ब्रज की संस्कृति व सभ्यता, उत्सव व महोत्सव आदि को ब्रजवासियों ने बचाकर रखा है।  संतों का आदर सत्कार भी ब्रजवासियों ने ही किया है। परंपरा से ही ब्रजवासी विप्र देवालयों में गिरिराजजी व यमुना जी की पूजा करते आ रहे हैं। सरकार अगर विप्रों के हकों को छीनने की बात करती है तो संत इसका विरोध करते हैं और पूरे देश के संतों का मत भी यही है। पीपा पीठाधीश्वर झालावाड़ से आये झनकेश्वर दास त्यागीजी महाराज ने कहा कि सरकार गोवर्धन के ब्राह्मणों का हक नहीं छीन सकती है। अगर ऐसा कर रही है तो यह एक अच्छे शासन का काम नहीं है। संत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि अगर सरकार को मंदिरों का अधिग्रहण करना है तो पहले विप्र बंधुओं व संतों विरोध को झेलने के लिए तैयार हो जाए और सरकार इनके विरोध को कभी भी नहीं झेल सकती है। गलताजी धाम जयपुर से आये संत सियाराम दास जी महाराज ने कहा कि सरकार रोजगार दे नहीं सकती है तो छीन भी नहीं सकती है। धन्ना पीठाधीश्वर बजरंग दास जी महाराज ने कहा कि सरकार पहले अपने मठों का अधिग्रहण करे इसके बाद ब्रज के मंदिरों की तरफ आकर उनको अधिग्रहण करने की बात करे। हरीशंकर वेदांत महाराज ने कहा कि मंदिरों से विप्रों के परिवारों का पालन-पोषण होता है। अगर प्रजातंत्र प्रजा की रक्षा न करके उनके अधिकारों को छीनेगा तो संत एकजुट होकर उनके साथ होंगे। राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में व्याकरण विभाग के विभागाध्यक्ष संत सीताराम दास महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को नहीं मालुम की हिन्दुओं के पवित्र स्थलों की पंरपरा से खिलवाड़ करने का क्या अंजाम होगा। पंचरामानंदीय अखाड़ा परिषद गोवर्धन के अध्यक्ष अशोक नारायण दास महाराज ने कहा कि निर्वाणी अखाड़े के संत गोवर्धन के सेवायतों के साथ हैं। उनके मंदिरों के अधिग्रहण नहीं होने देंगे। 

Read More

मथुरा। नगर निगम के मेयर ने आज पहली बार यमुनापार स्थित एसटीपी प्लांट का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर चैक किया। गंदगी पर भी नाराजगी व्यक्त की।  आज मथुरा वृन्दावन नगर निगम मेयर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु ने यमुना पार स्थित एस टी पी प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही प्लांट पर कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। साथ ही मौके पर निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। मेयर श्री आर्यबन्धु ने अनुपस्थित कर्मचारी को बुलाकर चेतावनी देते हुए भविष्य में ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहने को कहा। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपस्थित रहे इंजी. अल्तामुल निजाम, संतोष बाल्मीकि, ओमवीर सूर्यवंशी, प्रितेश सोनी आदि।  

Read More

केन्द्रीय ई-नाम दिवस पर व्यापारियों को दिलाया स्वच्छता संदेश मथुरा। राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना के ई-नाम दिवस पर सर्वाधिक ई-ट्रेडिंग करने वाले किसान व्यापारी सम्मानित हुए। गुरुवार को मण्डी में आयोजित समारोह में उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिये गए। इसमें मंडी सचिव सुनील कुमार ने किसान और आढ़तियों से ई-ट्रेडिंग बढ़ाकर सफल व सुरक्षित व्यापार की अपील की। साथ ही उन्होंने किसान व व्यापारियों को स्वच्छता संकल्प दिलाया। इसमें फरह के परखम निवासी किसान राधेश्याम शर्मा द्वारा ई-ट्रेड से सर्वाधिक 1.53 लाख का धान बेचने पर सम्मान किया। वहीं ई-व्यापार में आढ़ती मै. कैलाशचन्द्र राकेश कुमार प्रथम, मै. महेशचन्द्र शिवदीप अग्रवाल द्वितीय एवं मै. दिल्ली आलू कम्पनी तृतीय रहे। सबको ई-नाम की कैप, टीशर्ट, शॉल ओढ़ाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता किसान हाकिम सिंह ने की। इस मौके पर आढत यूनियन अध्यक्ष मौ. हबीब, प्रधान पोखर हृदय अनिल कुमार, उस्फार करतार सिंह, जावरा बिजेन्द्र सिंह, निरीक्षक पंकज शर्मा, उमेश चन्द्र शर्मा, मनवीर सिंह, जितेन्द्र चैधरी, संजय सिंह, विजय तिवारी, सीपी सिंह, रमाकान्त, मोहित, अखिलेश, पवन, ब्रजेश, ओमप्रकाश, मुकेश, लेखराज, गजेन्द्र, मोहन आदि मौजूद थे।   

Read More

मृतक दीपक वाष्र्णेंय छाता से दोस्तों के साथ आया था जल चढ़ाने   वृंदावन। छाता से अपने दोस्तों के साथ जल चढ़ाने आये युवक की यमुना स्नान के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि मृतक के अन्य आधा दर्जन साथियों को गोताखोरों ने यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर थाना वृन्दावन व थाना मांट पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मांट पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सुपुर्द कर दिया महा शिवरात्रि से पूर्व आज मंगलवार को वृन्दावन में यमुना के घाटों पर कावड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारो की संख्या में भक्तो ने यमुना स्न्नान कर जल लिया। इस दौरान जहां यमुना स्न्नान को गोवर्धन से आये यवको के दल में दामोदर नामक युवक को डूबने से बचाया। वही छाता से आये बॉबी नामक युवक को मौत के मुंह से बचाया। हम बताते चले कि छाता मैन बाजार निवासी दीपक वार्ष्णेय (19) अपने साथी बॉबी शर्मा (17) वैभब, आकाश,विशाल,भरत, व शशांक के साथ जल चढ़ाने वृन्दावन आये थे। लगभग 12ः30 बजे दीपक एव बॉबी यमुना में नहाने के लिए उतरे। और अचानक गहरे पानी मे जा पहुंचे। दीपक एंव बॉबी को डूबता देख साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में चीर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी।और बॉबी शर्मा को बाहर निकाल लिया। जबकी दीपक यमुना में डूब गया। मौके पर पहुंचे वृन्दावन कोतवाल सुबोध कुमार सिंह ने गोताखोर जमुना निषाद एवं गुलाब निषाद की टीम के साथ घंटों की मशक्कत के बाद दीपक वार्ष्णेय का शव यमुना से बाहर निकाला। वही मामला थाना मांट से जुड़ा होने के कारण मांट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर युवक की डूबने की सूचना पर परिजनो को मिली तो मृतक का भाई और पिता के साथ अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जैसे ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई सिद्धार्थ वार्ष्णेय ने बताया कि दीपक घर से जल चढ़ाने के लिए यहां आया था उसने बताया कि कुछ दिनों पहले दीपक का एक्सीडेंट हुआ था इस कारण घर वाले उसे यहां आने के लिए बार-बार मना कर रहे थे भाई ने बताया कि मना करने के बाद भी वह नहीं माना और दोस्तों के साथ यहां आ गया। वही मंगलवार को लगभग 11 लोगों की जान बचाने वाले गोताखोर जमुना निषाद एवं गुलाब निषाद ने बताया कि महाशिवरात्रि के कारण हजारों की संख्या में कावड़िया यहां जल चढ़ाने और स्नान के लिए आते हैं। गोताखोर जमुना ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से अपनी टीम के साथ इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं जिनमें अब तक 777 लोगों को बचाया जा चुका है। जबकि इन गोताखोरों को प्रशासन की तरफ से न तो कोई संसाधन उपलब्ध कराएं है न ही कोई आर्थिक मदद की जाती है। वह स्वयं के खर्चे से रस्सा, कांटे और अन्य सामिग्री जुटाते है। सरकार और जिला प्रशासन को ऐसे जाबांजो को प्रोत्साहित करना चाहिए।  

Read More

व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों पर ही बनाया दरोगा के खिलाफ कार्रवाही करने का दबाव मथुरा। गोवर्धन व्यापार मण्डल और व्यापारी एकता की आड़ में दबंगई के साथ साथ सेल्स टैक्स की चोरी के अलावा अन्य भी बहुत से अनैतिक कार्य संघठित रूप से किये जा रहे है जिनको टोकने पर गोवर्धन थाने में कार्यरत दरोगा ही नही कानून के रक्षार्थ खाकी को सरेआम गरिया कर बदनाम किया जा रहा है। व्यापारियों ने अपने कायराना करतूत छिपाने के लिए पुलिस प्राशासन पर मासिक चैथ देने के आरोप लगाये। वही गैर व्यापारी संगठन के लोगो ने व्यापारियों के द्वारा पुलिस  प्रशासन पर लगाये गए मासिक चैथ वसूली को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोवर्धन के व्यापारी जब पड़ोसी राज्य राजस्थान से सामान एक नम्बर में लाते है तो फिर क्यों पुलिस को मासिक चैथ दे रहे है। दरअसल गोवर्धन में पुलिस के द्वारा जिस तरह व्यापारी के साथ मारपीट की है वह निंदनीय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा गोवर्धन में भारी मात्रा में सेल्स टैक्स की चोरी करके राजस्थान के रास्ते व्यापारियों का माल गोवर्धन आ रहा है जिसके चलते गोवर्धन से सटे राजस्थान बॉर्डर पर आये दिन जाम लगता रहता है । इसी क्रम में विगत रात्रि को राजस्थान बॉर्डर पर जाम की स्थिति थी मौके पर मौजूद सिपाईयो ने एक गाड़ी को किनारे खड़ा कराकर दूसरी तरफ से ट्रैफिक चालू करा दिया जिसकी सुचना मिलने पर और चिढ़ कर युवा व्यापारी मौके पर पहुँच गया और पुलिस को गालियां देकर अभद्र व्यबहार पर उतारू हो गया बताया मौके पर मौजूद दरोगा ने मामले को शांत करने का प्रयास किया व्यापारी पुत्र ने दरोगा की क्लास लगादी मजबूरन दरोगा जी व्यापारी पुत्र मय माल सहित थाने ले आये और पुलिस की किरकिरी होते देख पुलिस दरोगा ने हिरासत में लिए व्यापारी पर हल्का बल प्रयोग कर दिया बाद में कुछ सभ्रांत व्यक्ति व्यापारी पुत्र को मय माल के सम्मान पूर्वक थाने से रिहा करा ले गए। फिर क्या मामले को चंद लोगो ने तूल दे दिया व्यापारियों को संगठित कर रात्रि को थाने पहुँच गए और थाना प्रभारी संसार सिंह राठी पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाही कराने का अनैतिक दबाव बनाया । दरअसल चंद लोगो ने मामले को इतना तूल दे दिया कि व्यापारियों के साथ संगठित होकर सेकड़ो लोग मंगलवार की सुबह फिर थाने पहुँचे और पुलिस प्रशासन पर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दवाव बनाने लगे। व्यापारी पुत्र  व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने दरोगा पर ही अभद्रता के अलावा लूट व् अन्य आरोप लगा दिये और थाने में हंगामा कर दिया  और बाजार बन्द करने की धमकी भी दे डाली। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी थाने में हंगामा करते रहे। इतना ही नही लोगो ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर भी जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए। जिसमे सबसे मजेदार बात यह सामने देखने को मिल रही है की पुलिस को कानून का पाठ वो तथाकथित व्यापारी पढ़ाते नजर आये जो आकण्ठ गैरकानूनी कार्यो में व्यस्त रहते है। विदित हो की अगर पुलिस प्रशासन पर इस तरह दबाब बनाया जाता रहा और पुलिस बैक फुट पर आती रही तो उक्त लोग अपनी मन मर्जी से जब चाहे जहाँ चाहे पुलिस को शिकार बनाते रहेंगे और उस दबाब की आड़ में अपने उल्लू सीधा करते रहेंगे। सम्पूर्ण प्रकरण में व्यापारियों की मांग पर क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जगवीर सिंह ने पीड़ित व्यापारी से तहरीर लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया तथा दरोगा के खिलाफ कार्रवाही करने का आस्वासन दिया है।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More