BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लड्डू होली पर निकली दूसरी चैपाई  मथुरा। विश्व प्रसिद्ध श्रीजी मंदिर बरसाना में शुक्रवार को भक्तों पर प्रेम पगे लड्डुओं की जमकर बर्षा हुई। इस दौरान देशी-विदेशी श्रद्धालुओं ने लड्डू होली का जमकर आनंद लिया। बरसाना की कुंज गलियों में होली की चैपाई भी निकाली गई। इसी के साथ फाग महोत्सव का शुभारंभ हो गया।  शुक्रवार को श्री कृष्ण की प्रियतमा राधा रानी की जन्म स्थली नंद गांव से बरसाना पहुंचे पुरोहित ने लड्डू मारकर होली खेली। इस दौरान बरसे अबीर गुलाल के बीच देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने लड्डू लुटा कर खुद को धन्य समझा। शुक्रवार सायं  लाडली जी मंदिर प्रांगण में अबीर गुलाल की इंद्रधनुषी छटा के मध्य नंदनगांव के पंडा समाज के मध्य पहुंचा, गोस्वामी समाज ने नंदगांव को पांडे ब्रिज बरसाने आयौ, भर होरी  के बीच सजन समुधाने आयो। पांडे जू  के पायन कौ हस सीस नवायौ ,  अति उदार वृषभानु राय सन्मान करायौ। सर्वप्रथम पांडे ने  श्री राधा जू  के चरणों में सिर झुका कर उनका अभिवादन करते हुए। नंद गांव से लाया गया अबीर गुलाल राधा जी के चरणों में अर्पित करते हुए कहा कि फागुन शुक्ल नवमी को कान्हा अपने भाई बलराम व सखा  मधुमंगल आदि के साथ होली खेलने के लिए आएंगे। कन्हैया के होली खेलने की सूचना देने के बाद बरसाना की गोपियों ने पांडे को रंग लगाती है। किशोरी जी से सखियों से छोड़ने की बात कहता है ।तब जाकर सखियां उसको छोड़ती है। मंदिर के सेवायतो ने  पांडे को माला पहनाकर भोग प्रसाद भेंट किया। भांग ठंडाई पिलाकर चकाचक कर दिया ।गोस्वामी समाज के मध्य पहुंच कर होली के पदों के बीच पंडा थिरकने लगा ।तभी चारों ओर से अबीर गुलाल और श्रद्धालुओं द्वारा लड्डू की वर्षा होने लगी। लड्डुओं को लपक कर श्रद्धालु स्वयं को धन्य मान रहे थे। इस मौके पर गाया गयाष् देवता आकाश ठाड़े पुष्पन करें फूले नर नर-नारी मिले आनंद विनोद में ष्मान्यता है कि इस लीला को देखने के लिए देखता भी आकाश में खड़े हो जाते हैं। इसके बाद संध्या आरती हुई ।संध्या आरती के बाद लाडली  जी मंदिर में महीभान मंदिर, सुदामा चैक, फूल गली, होते हुए रंगीली गली तक होली की द्वितीय चैपाई  निकालते हुए। लोगों को संदेश दिया कि कल शनिवार को नंदगांव से कान्हा अपने ग्वाल बालों के साथ होली खेलने के लिए आ रहे हैं। चैपाई के दौरान श्बरसाना अधर कमल पै , छवि देख को किलावन की, काली देह पै खेल मचाया आदि पदों का का गायन किया गया ।अबीर गुलाल के साथ होरी के रसियाओ  पर जमकर थिरके श्रद्धालु। चैपाई को देखने के लिए रास्तों ,गलियों ,और मकानों की छतों पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे ।चैपाई के दौरान उड़े अबीर गुलाल से बरसाने की गलियां रगों में सरोवर दिखाई दे रही थी।

Read More

मथुरा। जनपद के मथुरा-आगरा रेल लाइन पर उस समय भीषण हादसा होते होते बचा, जब फरह फाटक पर एक बाइक के गतिमान एक्सप्रेस से टकराने से चकनाचूर हो गयी। हादसा इतना तेज था कि बाइक ट्रेन से टकराने के बाद 200 मीटर तक घसीटती चली गयी। वहीं बाइक के टकराने से बिखरे उसके टुकड़ों से दीनदयाल स्टेशन पर बैठी एक महिला मामूली रूप से घायल हो गयी। हालांकि बाइक सवार व्यक्ति अपनी बाइक छोड़ कर पहले ही भाग खड़ा हुआ था। घटना मथुरा में फरह फाटक के पास रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां जब गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से आगरा की तरफ जाने के लिए आने वाली थी कि तभी एक बाइक सवार बन्द फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे ट्रेक पर पहुंच गया। वह रेलवे ट्रेक पार करता इससे पहले ही गतिमान एक्सप्रेस आ गयी। ट्रेन को देखकर बाइक सवार अपनी बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गया और ट्रेन बाइक से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रेन से टकराने के बाद करीब 200 मीटर तक उससे घिसटती रही। ट्रेन से बाइक टकराने के कारण उसके उड़े कुछ टुकड़े दीनदयाल स्टेशन पर बैठी एक महिला के जा लगे। जिससे वह महिला मामूली रूप से घायल हो गयी। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रेलवे ने उसे गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया।   

Read More

रक्तदान से बचायी जा सकती है लोगों की जान मथुरा। राया कस्बे में रक्तदान महादान जैसा है रक्तदान से जिन्दगी बचायी जा सकती है हमें ऐसे महाकुंम्भ में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए उक्त विचार नगर पंचायत राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने आयोजित रक्तदाता शिविर में व्यक्त किए। रेतिया बाजार में स्थित रक्तदाता फाउडेशन युवा ग्रुप के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया जिस का शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ किया इस दौरान उन्होनें कहा कि रक्तदान से लोगों की जान बचायी जा सकती है ऐसे कार्यक्रम होना आवश्यक है जिस से समय रहते हम इस दान का लाभ मिल सके। रक्तदाता फाउडेशन के अमित गोयल ने कहा कि यह रक्तदान शिविर मथुरा जनपद ही नहीं बल्कि अन्य स्थानों पर भी चलाया जा रहा है जिस  से काफी युवा वर्ग जुुड़ रह है और यह लगातार सफलता की ओर अग्रसर है। उन्होनें बताया कि राया में पचास से अधिक लोगों ने रक्तदान किया और जिस में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने भी रक्तदान किया हैं इस अवसर पर गोविन्द खण्डेवाल, शुभम् गोयल, नितिन अग्रवाल, लकी अग्रवाल, कुशलअग्रवाल,लोकेश शर्मा, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

Read More

रेहड़ी एवं पटरी व्यापारियों की बैठक सम्पन्न  मथुरा। छाता कस्बे में बुधवार को पुराने डाक बंगले पर रेहड़ी एवं पटरी वाले व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी छाता डाॅ0 राजेंद्र पेंसिया ने व्यापारियों को अपने काम के साथ-साथ बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया। वही गैर सरकारी संगठन से आई महिला कार्यकर्ता संगीता ने सभी रेहड़ी एवं पटरी वाले व्यापारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर अभिहित अधिकारी चंदन पांडे ने उन्हें सरकार तथा गैर सरकारी संगठन के सहयोग से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी व्यापारियों को नगर पंचायत द्वारा सभी सुविधाएं दिए जाने का आश्वासन दिया साथ ही उन्हें श्रेणीबद्ध कर जगह आवंटन करने की बात कही। इस अवसर पर व्यापारीगण उत्तम चंद वाष्र्णेय, भगवान वाय, व्यापारी नेता ललित गुप्ता, सुनील पहलवान, राकेश गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, हरीबाबू, बालकृष्ण गुप्ता, उमेश कुमार, कुश कुमार और नगर पंचायत के लिपिक अनिल कुमार सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।  

Read More

वृंदावन। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव सोमवार को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे इस दौरान उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव सोमवार को सुबह 9 बजे वृन्दावन पहुंचे। प्रथम बार वृंदावन आगमन पर प्रेम मंदिर स्थित कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मेघश्याम गौतम एव पार्षद वैभव अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए श्री यादव ने कहा कि पार्टी के 25 करोड़ युवा केंद्र की भाजपा एवं भाजपा शासित राज्यों की कल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए तत्पर हैं उन्होंने कहा कि कॉपरेटिव शिक्षा राजनीतिक क्षेत्र में युवाओं के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दुनिया भर में प्रदेश और देश में नाम रोशन करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही पॉजिटिव इंडिया व न्यू इंडिया के को साकार कर पूरे भारत में अल्लाह की ज्योति जनता में जलाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर मेरु कांत पांडे, के. के. गौतम, सुमित शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रवि अग्निहोत्री, मुकुल अग्रवाल, गोविंद शर्मा, गौरव पंडित, अखिल चैधरी, कुशल अग्रवाल, शिवम गौतम, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More

कस्बा में विकास कार्य जारी रहेगेंः चेयरमैन  सौंख। कस्बा में नगर पंचायत की 14वें वित्त योजना के तहत नगर पंचायत की ओर से सड़क को बनवाने का कार्य सोमवार को शुरू हुआ। नगर पंचायत का सबसे पहला विकास कार्य नवीन काॅलोनी में चेयरमैन मास्टर भरतसिंह ने नारियल फोडकर सडक निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।  सोमवार की सुबह मंत्रोच्चरण के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर भरतसिंह और सभासदों ने सयुंक्त रूप से करीब 7 लाख की लगात से बनने वाले लगभग 100 मीटर लम्बाई के इस सड़क मार्ग के निमार्ण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर भरतसिंह ने कहा कि कस्बा में विकास कार्य जारी रहेगें। इस मौके पर नवीन काॅलोनी वार्ड सभासद जीतेन्द्र कुशवाह, विनोद चैधरी, रामकिशन ठेकेदार, संजय अग्रवाल, भगतसिंह, कप्तानसिंह, संजू पंडित, बिल्ला सिंह, नीरज शर्मा, कार्यालय सहायक हरेन्द्र सिंह, राधेश्याम कुशवाह, दलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।   

Read More

उद्यमियों की समस्याओंा का निराकरण प्राथमिकता पर किया जाय मथुरा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि औद्योगिक क्षेत्र में बाधा डालने वाले अराजक तत्वों के बिरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय तथा उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर तत्काल किया जाय। नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।   उन्होंने नगर के औद्योगिक आस्थान क्षेत्र में कुछ ट्रान्सपोटर द्वारा भारी वाहनों के निकाल ने से आस्थान की सड़कों को पहुॅचने वाली क्षति के समस्या पर व्यवस्था दी की उद्योग केन्द्र यूपीएसआईडीसी, रेलवे, ट्रान्सपोर्ट एसो0, परिवहन, रोड़वेज, निकाय, प्राधिकरण आदि सम्बन्धित की बैठक कराकर उसके समाधान की दशा में पृथक से कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में भी उद्योगों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।    बैठक में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी तो जिले औद्योगिक घरानों से सहयोग मांगा। इनवेस्टर मीट को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों व औद्योगिक लोगों के साथ बैठक कर जिले में औद्योगिक विकास में तेजी लाने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार जिले में उद्योग स्थापित करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा तथा यूपीएसआईडी के मैनेजर को निर्देश दिये कि नगर निगम से सामाज्यस बनाकर औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त उद्योग उद्योग ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त उद्योग एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

Read More

23 से 25 तक मनाया जायेगा वार्षिकोत्सव केन्द्रीय व प्रदेश के मंत्रीयों सहित विद्वान करेंगे शिरकत मथुरा। वृन्दावन नगर के गुरूकुल विश्वविद्यालय के 23 से 25 फरवरी तक आयोजित 118 वें वार्षिकोत्सव में विद्वान, मनीषी, कवि, भजनोपदेषकों का महाकुंभ होगा। इस अनूठे कार्यक्रम में देश की कई जानी मानी हस्तियां भाग लेंगी। यह जानकारी देते हुए गुरूकुल के प्राचार्य आचार्य हरिप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि गुरूकुल विवि के पुनरूद्धारक आचार्य स्वदेश महाराज के सानिध्य में 23 फरवरी को उद्घाटन समाज सुधार सम्मेलन के साथ दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान डा.धीरज सिंह आर्य करेंगे। सायंकाल को महर्षि दयानंद की विश्व को देन आर्य सिद्धांत सम्मेलन की गोष्ठी होगी। 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे राष्ट्र रक्षा सम्मेलन होगा। शाम को आर्य वीर सम्मेलन होगा। 25 फरवरी को आर्य समाज की आवश्यकता सम्मेलन के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।  उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.सत्यपाल सिंह, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सांसद राजेश दिवाकर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चै.लक्ष्मीनारायण, श्रीकांत शर्मा, प्रो.एसपी सिंह बघेल, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एवं महापौर डा.मुकेश आर्यबंधु सहित कई राजनैतिक हस्तियां शिरकत करेंगी।  प्राचार्य हरिप्रकाश ने बताया कि वार्षिकोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बडी संख्या में आर्यजन भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता में विवेक प्रिय आर्य, आचार्य हरीशरण सिंह, योगेश यादव, भानुप्रताप मलिक, रामबिहारी आर्य आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज वृन्दावन के छटीकरा में केशव गर्जना के नाम से कार्यक्रम किया,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज वृन्दावन के छटीकरा में केशव गर्जना के नाम से कार्यक्रम किया जिसमें सम्पूर्ण जिले से हजारों स्वयंसेवकों का एकत्रिकरण किया गया। समागम में पूरे जिले से लगभग हजारों की तादाद में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरआरएस के ब्रज प्रान्त प्रचारक डॉ हरीश जी ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में सिर्फ आरएसएस ही ऐसा एकमात्र संगठन है जिसका विभाजन नहीं हुआ। ऐसा इसीलिए हो पाया  क्योंकि इसके स्वयंसेवकों का एक ही ध्येय की मैं जो कुछ करूँगा अपनी मातृभूमि के लिए करूँगा है। उन्होंने कई घटनाएं को सुनाते हुए कहा कि ऐसे कईं अवसर आये जब इस देश की सरकारों को स्वयंसेवकों की जरूरत पड़ी है, तब स्वयंसेवक बिना क्षण गंवाए मदद को आगे आये हैं। वर्तमान पर्यावरण असंतुलन के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी समय है अगर हम सजग हो गए तो आगे आने वाली पीढ़ी को शस्य श्यामलां भारत भूमि देके जाएंगे और अगर नहीं सजग हुए तो तो जिस गति से जनसंख्या वृद्धि हो रही है हम आगे आने वाली पीढ़ी को साफ हवा, पानी के लिए युद्ध करते हुए छोड़ जाएंगे। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए केवल संघ को ही नही सम्पूर्ण समाज को आगे आना होगा और समाज को जगाने का काम संघ का स्वयंसेवक करेगा, यही विचार को ध्यान में रख कर डॉ हेडगेवार ने संघ की स्थापना की। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि अपने आचरण से अपने कर्तत्व से समाज में जागृति लाने का प्रयास करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीठाधीश्वर सन्त श्री राजेन्द्र दास जी ने गीता का श्लोक ष्संघे शक्ति कलौयुगेष् को सुनाते हुए कहा की कलयुग में संघ में ही शक्ति है ऐसा तो भगवान श्री कृष्ण 5000 वर्ष पूर्व ही कह गए थे इसीलिए अपने संगठन की शक्ति से इस समाज में फैली हुई कुरीतियों को और  जलवायु में फैली हुई अस्वच्छता को दूर करें। कार्यक्रम में पूर्व निर्धारित योग एवं आसन भी हुए, जिनका सभी स्वयंसेवकों ने एक साथ घोष की धुन पर प्रदर्शन किया। स्वयंसेवकों को कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र सेवा व शाखाएं व्यवस्थित चलें ऐसा संकल्प भीलिया। कार्यक्रम की तैयारी पूर्व से ही चल रही थी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, स्वयंसेवकों का गणवेश पूर्ण कराना आदि कार्यों को स्वयंसेवक विगत तीन माह से ही करने में लगे हुए थे। कार्यक्रम में हर खण्ड, प्रखंड से स्वयंसेवक आये थे। कार्यक्रम में सर्वश्री विभाग संघचालक के के कनौडिया जी, विभाग प्रचारक श्री धर्मेंद्र जी, सहविभाग कार्यवाह डॉ संजय जी, महानगर संघचालक लालचंद जी, महानगर कार्यवाह श्री शिवकुमार जी, जिला संघचालक श्री शिशुपाल जी, जिला कार्यवाह श्री कुलदीप जी, जिला प्रचारक श्री ललित जी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More

वैष्णव सेवा ट्रस्ट एवं कल्याणम् करोति संस्था ने किया सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन  वृन्दावन। श्री रामानंदाचार्य वैष्णव सेवा ट्रस्ट एवं कल्याणम् करोति के संयुक्त तत्वाधान में सुखधाम आश्रम में हिन्दू सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 80 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जगद्गुरु पीपा द्वाराचार्य, महंत बाबा बलरामदास देवाचार्य ने कहा कि क किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह करानें से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है। इस बात का प्रमाण है कि आज हर छोटे-बड़े जिलों, कस्बों या शहरों में कई वैवाहिक संस्थाएं मिलजुकर सैकड़ों कन्याओं के हाथ सामूहिक विवाह के माध्यम से पीले कर रही हैं। जिनमें से कुछ सर्वजातीय वैवाहिक समितियां तथा कई सजातीय संस्थाएं क्रमशरू सभी जातियों के तथा अपनी जाति के सामूहिक विवाह में सक्रिय हैं। कल्याणम् करोति के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सामूहिक वैवाहिक कार्यक्रमों में अपेक्षाकृत अच्छी संख्या देखी जा रही है। संस्थाओं के बैनरतले शादियां कराने पर समय की बर्बादी, दान-दहेज व फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि समाज का बड़ा वर्ग भी इसमें सम्मिलित हो ताकि कोई भी जरूरतमंद व कमजोर परिवार अपनी नजरों में हीन व हास का पात्र न महसूस करे। आज शादी-विवाह समाराहों में खर्च होने वाला अनाप-शनाप पैसा बिल्कुल पानी की तरह बहाया जाता है, जो कहीं-कहीं पर अप्रासंगिक सा लगता है। कार्यक्रम में वर-वधू को उपहार स्वरूप रोजमर्रा की जरूरत का सामान दिया गया। इस अवसर पर रघुनाथ सिंह जिला प्रभारी भाजपा,अखिल भारतीय संबाद केंद्र के निदेशक पदम् जी,उदय नारायण खरे,भगवत शरण गौतम,आनंद अग्रवाल,विकास जी, मृदुलकांत शास्त्री, संजय अग्रवाल, विपिन बापू, जिला कल्याण समाज अधिकारी विनोद शंकर तिवारी,सहायक अधिकारी जोगेन्द्र सिंह, निरुपम भार्गव, विमल प्रकाश, पुष्पा वर्मा, श्रीमती ब्रजेश शर्मा, साधना कुलश्रेष्ठ, अनुभा भार्गव, विठ्ठल चैहान, आर.के. वर्मा, विनीत शर्मा, शेखर गुप्ता, मोहन शर्मा आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। रमणरेती स्थित उदासीन श्रीकाष्र्णि आश्रम में गुरू परंपरा के सम्मान में आयाजित 87वें गुरू काष्र्णि गोपाल जयंती महोत्सव में शनिवार को योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि आज शास्त्रों की युगानुरूप व्याख्या करने की सबसे बड़ी आवश्यकता है । ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयः’ तथा विश्व बिन्धुत्व को आदर्श मानने वाले सनातन धर्म में पहले से सामाजिक समरसता के बीज मौजूद हैं। शनिवार रमणरेती धाम में आयोजित गुरु काष्णर््िा गोपाल जयन्ती महोत्सव के मंच से योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जब पंचतत्व, पंच ज्ञानेन्द्रियों एवं पंच कर्मेन्द्रियों के आधार पर हमारे यहाँ सहज प्रेम एवं एकत्व को संस्कृति ही स्वीकार्य है तो मात्र जन्म के आधार पर जातीय भेदभाव को किसी भी प्रकार उचित नहीं ठहराया जा सकता । हम सब एक ही ईश्वर की सन्तान हैं । उसी के ऐश्वर्य के विस्तार के रूप में यह संसार है । जातीय भेदभाव की ऊँची दीवारें हमें बांटती हैं, अतः उन्हें गिराकर पुनः सामाजिक समरसता पैदा करना जरूरी है । सत्र की अध्यक्षता कर रहे जूनागढ़ पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानन्द जी गिरि महाराज ने कहा कि मात्र जन्म से ही सभी सिद्धियाँ, विशेषताएँ प्राप्त नहीं होतीं । उन्हें तो अपने जप, तप, संयम, नियम, अभ्यास तथा कठोर परिश्रम द्वारा प्राप्त किया जाता है, जिसे हर मनुष्य प्राप्त कर सकता है । उन्होंने कहा कि जातीय द्वेष के कारण जिन्ना तथा अम्बेडकर को तत्कालीन पुरोहितों ने नहीं अपनाया जिसके कारण देश बंटा तथा अम्बेडकर को बौद्ध धर्म अपनाना पड़ा । उन्होंने कहा कि आज इन ऐतिहासिक भूलों को सुधारने का वक्त है, जातीय भेदभाव को मिटाकर पूरे भारत को पुनः एकता के सूत्र में बांधने और देश को मजबूत बनाने का वक्त है । उन्होंने कहा कि काष्णर््िा पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी गुरु शरणानन्द जी महाराज की सभी मतमतान्तरों के प्रति आदर भावना के कारण गोपाल जयन्ती उत्सव भारत के भाग्योदय, राष्ट्रोत्थान एवं राष्ट्रीय चेतना का उत्सव बन गया । समारोह का मंच संचालन कर रहे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज ने कहा कि जातियाँ यदि राष्ट्र की कमजोरी बन जायें तो हमें बहुत सजग रहने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि परिवार एवं समाज का विघटन रोकने की योजना आज सन्तों से ही निकलेगी तथा इसके लिए रमणरेती धाम को सदैव सम्मान के साथ याद किया जायेगा ।      मन्दिर-मठ-आश्रम निभायें नई पीढ़ी को समाज देने की जिम्मेदारी:  गोविन्द देव गिरिजी नई पीढ़ी को उत्तम संस्कार दिये जाने की आज सर्वाधिक आवश्यकता है। स्कूली शिक्षा उन्हें जीविका दे सकती है पर संस्कार नहीं दे सकती। काष्र्णि गुरु गोपाल जयन्ती के मंच से उक्त विचार व्यक्त करते हुए स्वामी गोविन्दानन्दजी गिरि महाराज ने कहा कि बच्चों को संस्कार देने का दायित्व मठ, मन्दिरों, आश्रमों एवं संतों को निभाना चाहिये। आश्रम में आज हुए 80 ब्रह्मचारियों के उपनयन संस्कार के बाद आशीर्वाद के क्रम में उन्होंने कहा कि संस्कारों से चारित्रिक दृढ़ता आती है तथा सामाजिक समरसता की प्रेरणा मिलती है। गुजरात के स्वामी परमानन्दजी महाराज ने कहा कि हम मन की इच्छाओं की अपेक्षा शास्त्र सम्मत विशेषताओं को प्रधानता देना सीख जायें तो हमारे संस्कार स्वतरू उत्तम हो जायेंगे। इससे बुद्धि ठीक होगी, हमारे निर्णय ठीक होंगे तथा जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। गायत्री की उपासना करने से भी बुद्धि की निर्मलता एवं प्रखरता प्राप्त होती है। मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दासजी महाराज ने कहा कि ईश्वर की शरणागति के बिना सामाजिक समरसता नहीं आ सकती। वर्णाश्रम व्यवस्था को विश्व की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था बताते हुए कहा कि इससे संसार की तमाम सामाजिक समस्याओं का समाधान सम्भव है। उन्होंने इसके लिए यक्ष युधिष्ठिर संवाद से उद्धरण भी दिए

Read More

ईनामी बदमाश ने एन्काउण्टर के डर से स्वयं को किया सरेण्डर  मथुरा। प्रदेश के केबिनेट मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण के रिश्तेदार पूर्व प्रधान सरमन सिंह की हत्या में वांछित पांचवा मनोज पुत्र बनै सिंह ने शनिवार पुलिस एन्काउण्टर के डर से अपने आपको पुलिस को समर्पण कर दिया। पुलिस ने पांचवे हत्यारोपी पर 15 हजार का ईनाम पूर्व से घोषित कर रखा था।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज दोपहर एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि बीती 13 जनवरी को रंजिशन छाता तहसील के सबसे बडे काश्तकार व एमएलसी चै. लेखराज के समधी सरवन सिंह की गोलियों से भूनकर एनएच-2 पर हत्या कर डाली थी। हत्याकांड मं पुलिस कई हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, मनोज पुत्र बनै ंिसह निवासी गोहारी छाता फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। इसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि पकडा गया मनोज 15 हजार रूपए का ईनामी बदमाश है, यह हत्या व मुठभेड में फरार चल रहा था। मनोज का कहना है कि उसने पुलिस दबाव के चलते सरेंडर करने का मन बनाया था, सरेंडर करने से पूर्व ही उसे पुलिस ने धर दबोचा। बताते हैं कि पिछले दिनों वह कोर्ट में भी समर्पण करने पहुंचा मगर एसओजी की मौजूदगी के चलते वह भाग गया।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More