BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आरआरएस के केशव गर्जना में हजारों संघ के आए स्वयंसेवक

सम्पूर्ण विश्व में सिर्फ आरएसएस ही ऐसा एकमात्र संगठन है जिसका विभाजन नहीं हुआ मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज वृन्दावन के छटीकरा में केशव गर्जना के नाम से कार्यक्रम किया, 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज वृन्दावन के छटीकरा में केशव गर्जना के नाम से कार्यक्रम किया जिसमें सम्पूर्ण जिले से हजारों स्वयंसेवकों का एकत्रिकरण किया गया। समागम में पूरे जिले से लगभग हजारों की तादाद में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरआरएस के ब्रज प्रान्त प्रचारक डॉ हरीश जी ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में सिर्फ आरएसएस ही ऐसा एकमात्र संगठन है जिसका विभाजन नहीं हुआ। ऐसा इसीलिए हो पाया  क्योंकि इसके स्वयंसेवकों का एक ही ध्येय की मैं जो कुछ करूँगा अपनी मातृभूमि के लिए करूँगा है। उन्होंने कई घटनाएं को सुनाते हुए कहा कि ऐसे कईं अवसर आये जब इस देश की सरकारों को स्वयंसेवकों की जरूरत पड़ी है, तब स्वयंसेवक बिना क्षण गंवाए मदद को आगे आये हैं।

वर्तमान पर्यावरण असंतुलन के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी भी समय है अगर हम सजग हो गए तो आगे आने वाली पीढ़ी को शस्य श्यामलां भारत भूमि देके जाएंगे और अगर नहीं सजग हुए तो तो जिस गति से जनसंख्या वृद्धि हो रही है हम आगे आने वाली पीढ़ी को साफ हवा, पानी के लिए युद्ध करते हुए छोड़ जाएंगे।

पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए केवल संघ को ही नही सम्पूर्ण समाज को आगे आना होगा और समाज को जगाने का काम संघ का स्वयंसेवक करेगा, यही विचार को ध्यान में रख कर डॉ हेडगेवार ने संघ की स्थापना की।

उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि अपने आचरण से अपने कर्तत्व से समाज में जागृति लाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पीठाधीश्वर सन्त श्री राजेन्द्र दास जी ने गीता का श्लोक ष्संघे शक्ति कलौयुगेष् को सुनाते हुए कहा की कलयुग में संघ में ही शक्ति है ऐसा तो भगवान श्री कृष्ण 5000 वर्ष पूर्व ही कह गए थे इसीलिए अपने संगठन की शक्ति से इस समाज में फैली हुई कुरीतियों को और  जलवायु में फैली हुई अस्वच्छता को दूर करें।

कार्यक्रम में पूर्व निर्धारित योग एवं आसन भी हुए, जिनका सभी स्वयंसेवकों ने एक साथ घोष की धुन पर प्रदर्शन किया।

स्वयंसेवकों को कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्र सेवा व शाखाएं व्यवस्थित चलें ऐसा संकल्प भीलिया।

कार्यक्रम की तैयारी पूर्व से ही चल रही थी, जिसमें रजिस्ट्रेशन, स्वयंसेवकों का गणवेश पूर्ण कराना आदि कार्यों को स्वयंसेवक विगत तीन माह से ही करने में लगे हुए थे। कार्यक्रम में हर खण्ड, प्रखंड से स्वयंसेवक आये थे। कार्यक्रम में सर्वश्री विभाग संघचालक के के कनौडिया जी, विभाग प्रचारक श्री धर्मेंद्र जी, सहविभाग कार्यवाह डॉ संजय जी, महानगर संघचालक लालचंद जी, महानगर कार्यवाह श्री शिवकुमार जी, जिला संघचालक श्री शिशुपाल जी, जिला कार्यवाह श्री कुलदीप जी, जिला प्रचारक श्री ललित जी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More