BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुरूकुल विवि में लगेगा आर्यों का महाकुंभ

गुरूकुल विवि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते आयोजक।23 से 25 तक मनाया जायेगा वार्षिकोत्सव

केन्द्रीय व प्रदेश के मंत्रीयों सहित विद्वान करेंगे शिरकत

मथुरा। वृन्दावन नगर के गुरूकुल विश्वविद्यालय के 23 से 25 फरवरी तक आयोजित 118 वें वार्षिकोत्सव में विद्वान, मनीषी, कवि, भजनोपदेषकों का महाकुंभ होगा। इस अनूठे कार्यक्रम में देश की कई जानी मानी हस्तियां भाग लेंगी। यह जानकारी देते हुए गुरूकुल के प्राचार्य आचार्य हरिप्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि गुरूकुल विवि के पुनरूद्धारक आचार्य स्वदेश महाराज के सानिध्य में 23 फरवरी को उद्घाटन समाज सुधार सम्मेलन के साथ दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान डा.धीरज सिंह आर्य करेंगे। सायंकाल को महर्षि दयानंद की विश्व को देन आर्य सिद्धांत सम्मेलन की गोष्ठी होगी। 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे राष्ट्र रक्षा सम्मेलन होगा। शाम को आर्य वीर सम्मेलन होगा। 25 फरवरी को आर्य समाज की आवश्यकता सम्मेलन के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। 

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.सत्यपाल सिंह, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सांसद राजेश दिवाकर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चै.लक्ष्मीनारायण, श्रीकांत शर्मा, प्रो.एसपी सिंह बघेल, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एवं महापौर डा.मुकेश आर्यबंधु सहित कई राजनैतिक हस्तियां शिरकत करेंगी। 

प्राचार्य हरिप्रकाश ने बताया कि वार्षिकोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में बडी संख्या में आर्यजन भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता में विवेक प्रिय आर्य, आचार्य हरीशरण सिंह, योगेश यादव, भानुप्रताप मलिक, रामबिहारी आर्य आदि मौजूद रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More