BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पचास से अधिक महिला पुरूषों ने किया रक्तदान

रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करते फाउडेशन के लोगरक्तदान से बचायी जा सकती है लोगों की जान

मथुरा। राया कस्बे में रक्तदान महादान जैसा है रक्तदान से जिन्दगी बचायी जा सकती है हमें ऐसे महाकुंम्भ में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए उक्त विचार नगर पंचायत राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा ने आयोजित रक्तदाता शिविर में व्यक्त किए। रेतिया बाजार में स्थित रक्तदाता फाउडेशन युवा ग्रुप के तत्वाधान में शिविर का आयोजन किया गया जिस का शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ किया इस दौरान उन्होनें कहा कि रक्तदान से लोगों की जान बचायी जा सकती है ऐसे कार्यक्रम होना आवश्यक है जिस से समय रहते हम इस दान का लाभ मिल सके। रक्तदाता फाउडेशन के अमित गोयल ने कहा कि यह रक्तदान शिविर मथुरा जनपद ही नहीं बल्कि अन्य स्थानों पर भी चलाया जा रहा है जिस  से काफी युवा वर्ग जुुड़ रह है और यह लगातार सफलता की ओर अग्रसर है। उन्होनें बताया कि राया में पचास से अधिक लोगों ने रक्तदान किया और जिस में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने भी रक्तदान किया हैं इस अवसर पर गोविन्द खण्डेवाल, शुभम् गोयल, नितिन अग्रवाल, लकी अग्रवाल, कुशलअग्रवाल,लोकेश शर्मा, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More