देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। लाॅकडाउन में सब की अपनी अपनी मुहिम हैं। कोई प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहा है तो कोई मास्क बांट रहा है। लाॅकडाउन में एक फाउंडेशन ऐसा है जो रक्तदान की मुहिम में जुटा है। मंडल में पहले रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदाता फाउंडेशन के तत्वावधान में राया स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। 50 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। लॉकडाउन में आयोजित इस शिविर की सराहना हो गई है। रक्तदाता फाउंडेशन द्वारा इस कोरोना महामारी में पूरे भारत वर्ष में लॉकडाउन होने के बाद भी अनेक जरूरतमंदों को लाइव डोनर के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराया गया। यहां संचालित ब्लड बैंक में ब्लड की कमी चल रही है। इस समस्या को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया था कि सरकारी ब्लड ब्लड में रक्त काफी कम है। शनिवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन राया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एवं राज्य रक्त संचरण की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वास्थ केंद्र प्रभारी डा. तुलाराम द्वारा बिहारी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से किया और कहा कि संस्था का ऐसे समय में यह सेवा सराहनीय है। इस संकट की घड़ी में यह रक्तदान शिविर जरूरतमंदों के लिये संजीवनी बूटी का कार्य करेगा। ब्लड बैंक काउंसलर सुशीला शर्मा ने बताया कि इस महामारी में कोई भी रक्तदान शिविर आयोजित नही हो पा रहे है जिसके चलते रक्तकोष में रक्त की कमी है। आज जो रक्त शिविर से प्राप्त हुआ है वो विशेषकर थैलेसीमिया, कैंसर, एनेमिया, डायलेसिस एवं गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज