देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। जनपद के मथुरा-आगरा रेल लाइन पर उस समय भीषण हादसा होते होते बचा, जब फरह फाटक पर एक बाइक के गतिमान एक्सप्रेस से टकराने से चकनाचूर हो गयी। हादसा इतना तेज था कि बाइक ट्रेन से टकराने के बाद 200 मीटर तक घसीटती चली गयी। वहीं बाइक के टकराने से बिखरे उसके टुकड़ों से दीनदयाल स्टेशन पर बैठी एक महिला मामूली रूप से घायल हो गयी। हालांकि बाइक सवार व्यक्ति अपनी बाइक छोड़ कर पहले ही भाग खड़ा हुआ था। घटना मथुरा में फरह फाटक के पास रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां जब गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से आगरा की तरफ जाने के लिए आने वाली थी कि तभी एक बाइक सवार बन्द फाटक के नीचे से निकलकर रेलवे ट्रेक पर पहुंच गया। वह रेलवे ट्रेक पार करता इससे पहले ही गतिमान एक्सप्रेस आ गयी। ट्रेन को देखकर बाइक सवार अपनी बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गया और ट्रेन बाइक से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक ट्रेन से टकराने के बाद करीब 200 मीटर तक उससे घिसटती रही। ट्रेन से बाइक टकराने के कारण उसके उड़े कुछ टुकड़े दीनदयाल स्टेशन पर बैठी एक महिला के जा लगे। जिससे वह महिला मामूली रूप से घायल हो गयी। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रेलवे ने उसे गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया।













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
के के मेनन की इच्छा, भारत की ओर से ऑस्कर में जाए 'द रेलवे मेन'
यात्रियों को राहत : रेलवे ने किया AC-3 इकनॉमी क्लास का किराया सस्ता