देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
रेहड़ी एवं पटरी व्यापारियों की बैठक सम्पन्न
मथुरा। छाता कस्बे में बुधवार को पुराने डाक बंगले पर रेहड़ी एवं पटरी वाले व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एक गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भी शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी छाता डाॅ0 राजेंद्र पेंसिया ने व्यापारियों को अपने काम के साथ-साथ बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया। वही गैर सरकारी संगठन से आई महिला कार्यकर्ता संगीता ने सभी रेहड़ी एवं पटरी वाले व्यापारियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर अभिहित अधिकारी चंदन पांडे ने उन्हें सरकार तथा गैर सरकारी संगठन के सहयोग से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने विभाग द्वारा छोटे व्यापारियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने सभी व्यापारियों को नगर पंचायत द्वारा सभी सुविधाएं दिए जाने का आश्वासन दिया साथ ही उन्हें श्रेणीबद्ध कर जगह आवंटन करने की बात कही। इस अवसर पर व्यापारीगण उत्तम चंद वाष्र्णेय, भगवान वाय, व्यापारी नेता ललित गुप्ता, सुनील पहलवान, राकेश गुप्ता, विष्णु कुमार गुप्ता, राजू गुप्ता, हरीबाबू, बालकृष्ण गुप्ता, उमेश कुमार, कुश कुमार और नगर पंचायत के लिपिक अनिल कुमार सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।













Related Items
मंदिर में मौत: ऊपर वाले की मर्जी!
नोएडा : गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा
लिओ: इंटेंसली रॉ और वॉयलेंट दृश्यों से भरी है, कमजोर दिल वाले न देखें