BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वामी जय कृष्ण आचार्य महाराज को संत महंतों ने दी श्रद्धाजंलि की अर्पित

श्रद्धाजंलि सभा में मौजूद नगर के संत महंत एवं प्रबुद्धजनवृंदावन। वृंदावन के बड़े बगीचा स्थित श्री वृदराज कुंडा बड़े खटला आश्रम में आज शुक्रवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वैकुंठवासी स्वामी जय कृष्ण आचार्य महाराज को मौजूद संत एवं नगर के गणमान्य लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर विचार व्यक्त किए गए। सभा में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, संत गोविंद आनंद तीर्थ, फूलडोल बिहारी दास महाराज, मुरारी बापू, मथुरा वृंदावन विधानसभा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने वैकुंठवासी जय कृष्ण आचार्य महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए उनका गुणगान किया। श्रद्धांजलि सभा के संबंध में बडा खटला आश्रम के उत्तराधिकारी स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज ने कहा कि जय कृष्ण आचार्य महाराज एक महान विभूति थे जिन्होने अपने प्रारम्भिक जीवन के पश्चात अध्यात्म में समर्पण किया। उन्होंने बताया कि उनका वैकुंठवास एकादशी पर रविवार दिनांक 11 को शाम 8ः30 बजे देवोलोक गमन को प्राप्त हुआ था साथ ही उन्होंने उनके महाराज श्री के जीवन काल में किए गए निम्न प्रकल्पों पर प्रकाश डाला। श्रद्धाजंलि देने वालों में मुरारी बापू, हरि प्रपन्नाचार्य महाराज, जगदीश प्रसाद शर्मा, बनवारी लाल, जगद्गुरू अनिरूद्धाचार्य, सुुुुदर्शना चार्य, राजाराम, कन्हैया लाल, सेाहन सिंह सिसौदिया, स्वामी नारायण, चैबे जी आदि थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More