BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

राष्ट्रीय कवियों ने काव्य पाठ कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धाजंलि

मथुरा। संस्था सारथी परिवार द्वारा आयोजित चार दिवसीय कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक उत्सव 2020 के प्रथम दिवस गायन प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के युवाओं ने प्रतिभाग किया । जिसमें विजयी प्रतिभाओं को पुरूष्कार प्रदान किये गये । एक शाम किसानों के नाम काव्य संध्या में राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी । आयोजन में कानपुर से आये रंगकर्मी संजीबा की चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही.


बुधवार को कार्यक्रम स्थल अग्रवाटिका में पहले दिन गायन प्रतियोगिता रखी गयी । जिसमें मथुरा के अलावा आगरा, अलीगढ़, भरतपुर, बुलंदशहर आदि जनपदों से 42 प्रतियोगियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । काॅर्डीनेटर एकता जैन ने बताया कि तीन राउन्ड के आॅडिशन में जूनीयर वर्ग में आगरा की श्रेया शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं मुकुन्द शर्मा द्वितीय तथा स्नेहा तीसरे स्थान पर रहीं ।


सीनियर वर्ग में मथुरा के हरिओम प्रथम, भरतपुर के निखिल शर्मा ने दूसरा तथा मथुरा के निशांक सोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया । निर्णायक मण्डल में आगरा से गायक विजय गौतम एवं मथुरा से कीर्ति शर्मा शामिल रहे। एकंरिंग विकास शर्मा एवं अभिनव मिश्रा ने निभाई। प्रीति, विशाल, सुमन, तनिष्का आदि ने सहयोग किया ।


आयोजन में पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । जिसमें उदयपुर से आये अजात शत्रु, बिहार से शम्भु शिखर, लखनऊ से कमल आग्नेय, पीलीभीत से एकता भारती एवं नोयडा से आये अमित शर्मा आदि कवियों ने काव्यपाठ किया । लोकदल के डाॅ. अशोक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।


इससे पूर्व आयोजन में कानपुर से आये रंगकर्मी संजीबा की कविता चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी जिसे लोगों ने बहुत पसन्द किया । इस अवसर पर लोकदल के योगेश पचहरा, लोकेन्द्र, राधारानी रोटी बैंक के संजय पंडित, चन्द्रशेखर गोड़, जगदीश समंदर, दीपक गोस्वामी, मोहित, ललित अग्रवाल आदि मौजूद रहे । धन्यवाद ज्ञापन संस्था सचिव मफतलाल अग्रवाल ने किया ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More