देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। गरीब व असहाय व्यक्तियों की सेवार्थ सस्ते दामों पर दवाई उपलब्ध कराने के लिए प्रोजेक्ट वृन्दावन अनुराग ने एक प्रभावी कदम बढ़ाया है। शुक्रवार को नरोत्तम लाल सेवा संस्थान के बैनर तले अटला चुंगी स्थित वृंदावन अनुराग हेल्पलाइन फार्मेसी का शुभारंभ संतो के सानिध्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा स्वप्निल ममगाई ने विधि विधान पूर्वक नारियल फोड़कर किया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। गौरतलब है कि धार्मिक नगरी वृंदावन में प्रोजेक्ट वृंदावन अनुराग के अंतर्गत समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। इसमें गरीब असहायों की मदद करना मुख्य रूप से शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कहा कि अनुराग हेल्प लाईन फार्मेसी के द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कदम है मां कात्यानी पीठाधीश्वर स्वामी विद्यानंद महाराज ने कहा कि निर्धन रोगियों के लिए यह फार्मेसी किसी वरदान से कम नहीं है महामंडलेश्वर स्वामी चित्रकार आनंद गोविंदानंद तीर्थ जैन सच्चिदानंद सरस्वती ने कहा कि लागत मूल्य पर रोगियों को दवाइयां उपलब्ध कराना सराहनीय अनुकरणीय है वही महेंद्र फूलडोल बिहारी दास महंत हरि बोल बाबा महेंद्र बलराम दास बाबा ने कहा कि वृंदावन की पवित्र भूमि पर यह सेवा प्रभु आप आराधना से कम नहीं है इस अवसर पर श्रीमद् गोस्वामी डॉ मनोज मोहन शास्त्री मेघ श्याम वार्ष्णेय प्रधान मुख्य सारस्वत विष्णु सुरेखा केशव धाम निदेशक ललित जी योगेश द्विवेदी अभय वशिष्ठ विष्णुकांत शास्त्री कपिल देव उपाध्याय सुमित गौतम रामकृष्ण त्रिपाठी बृजभूषण मिश्रा सौरभ गौर शोभित शर्मा गोविंद बघेल लक्की पंडित अनुभूति कृष्ण गोस्वामी जितेंद्र बासनी रोनू विनीत शर्मा मनोज गोस्वामी भारत गौतम मोनू शर्मा अशोक कुमार विक्रम भोपाल का पवन गौतम आदि मौजूद रहे इस अवसर पर













Related Items
देश की जनता पीएम मोदी के साथ : अनुराग ठाकुर
राहुल गांधी के मोबाइल में ऐसा क्या था जो वो छिपाना चाहते थे : अनुराग ठाकुर
अनुराग कश्यप यौन शोषण मामले में नाम लिए जाने पर भड़कीं हुमा