BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सर्वाधिक ई-ट्रेड करने वाले किसान एवं व्यवसाई हुए सम्मानित

राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना के ई-नाम दिवस पर सर्वाधिक ई-ट्रेडिंग करने वाले किसान व्यापारी सम्मानित होते हुए केन्द्रीय ई-नाम दिवस पर व्यापारियों को दिलाया स्वच्छता संदेश

मथुरा। राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना के ई-नाम दिवस पर सर्वाधिक ई-ट्रेडिंग करने वाले किसान व्यापारी सम्मानित हुए। गुरुवार को मण्डी में आयोजित समारोह में उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिये गए।

इसमें मंडी सचिव सुनील कुमार ने किसान और आढ़तियों से ई-ट्रेडिंग बढ़ाकर सफल व सुरक्षित व्यापार की अपील की। साथ ही उन्होंने किसान व व्यापारियों को स्वच्छता संकल्प दिलाया। इसमें फरह के परखम निवासी किसान राधेश्याम शर्मा द्वारा ई-ट्रेड से सर्वाधिक 1.53 लाख का धान बेचने पर सम्मान किया। वहीं ई-व्यापार में आढ़ती मै. कैलाशचन्द्र राकेश कुमार प्रथम, मै. महेशचन्द्र शिवदीप अग्रवाल द्वितीय एवं मै. दिल्ली आलू कम्पनी तृतीय रहे। सबको ई-नाम की कैप, टीशर्ट, शॉल ओढ़ाकर प्रमाण पत्र प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता किसान हाकिम सिंह ने की। इस मौके पर आढत यूनियन अध्यक्ष मौ. हबीब, प्रधान पोखर हृदय अनिल कुमार, उस्फार करतार सिंह, जावरा बिजेन्द्र सिंह, निरीक्षक पंकज शर्मा, उमेश चन्द्र शर्मा, मनवीर सिंह, जितेन्द्र चैधरी, संजय सिंह, विजय तिवारी, सीपी सिंह, रमाकान्त, मोहित, अखिलेश, पवन, ब्रजेश, ओमप्रकाश, मुकेश, लेखराज, गजेन्द्र, मोहन आदि मौजूद थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More