देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों पर ही बनाया दरोगा के खिलाफ कार्रवाही करने का दबाव
मथुरा। गोवर्धन व्यापार मण्डल और व्यापारी एकता की आड़ में दबंगई के साथ साथ सेल्स टैक्स की चोरी के अलावा अन्य भी बहुत से अनैतिक कार्य संघठित रूप से किये जा रहे है जिनको टोकने पर गोवर्धन थाने में कार्यरत दरोगा ही नही कानून के रक्षार्थ खाकी को सरेआम गरिया कर बदनाम किया जा रहा है। व्यापारियों ने अपने कायराना करतूत छिपाने के लिए पुलिस प्राशासन पर मासिक चैथ देने के आरोप लगाये। वही गैर व्यापारी संगठन के लोगो ने व्यापारियों के द्वारा पुलिस प्रशासन पर लगाये गए मासिक चैथ वसूली को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोवर्धन के व्यापारी जब पड़ोसी राज्य राजस्थान से सामान एक नम्बर में लाते है तो फिर क्यों पुलिस को मासिक चैथ दे रहे है। दरअसल गोवर्धन में पुलिस के द्वारा जिस तरह व्यापारी के साथ मारपीट की है वह निंदनीय है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा गोवर्धन में भारी मात्रा में सेल्स टैक्स की चोरी करके राजस्थान के रास्ते व्यापारियों का माल गोवर्धन आ रहा है जिसके चलते गोवर्धन से सटे राजस्थान बॉर्डर पर आये दिन जाम लगता रहता है । इसी क्रम में विगत रात्रि को राजस्थान बॉर्डर पर जाम की स्थिति थी मौके पर मौजूद सिपाईयो ने एक गाड़ी को किनारे खड़ा कराकर दूसरी तरफ से ट्रैफिक चालू करा दिया जिसकी सुचना मिलने पर और चिढ़ कर युवा व्यापारी मौके पर पहुँच गया और पुलिस को गालियां देकर अभद्र व्यबहार पर उतारू हो गया बताया मौके पर मौजूद दरोगा ने मामले को शांत करने का प्रयास किया व्यापारी पुत्र ने दरोगा की क्लास लगादी मजबूरन दरोगा जी व्यापारी पुत्र मय माल सहित थाने ले आये और पुलिस की किरकिरी होते देख पुलिस दरोगा ने हिरासत में लिए व्यापारी पर हल्का बल प्रयोग कर दिया बाद में कुछ सभ्रांत व्यक्ति व्यापारी पुत्र को मय माल के सम्मान पूर्वक थाने से रिहा करा ले गए। फिर क्या मामले को चंद लोगो ने तूल दे दिया व्यापारियों को संगठित कर रात्रि को थाने पहुँच गए और थाना प्रभारी संसार सिंह राठी पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाही कराने का अनैतिक दबाव बनाया । दरअसल चंद लोगो ने मामले को इतना तूल दे दिया कि व्यापारियों के साथ संगठित होकर सेकड़ो लोग मंगलवार की सुबह फिर थाने पहुँचे और पुलिस प्रशासन पर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दवाव बनाने लगे। व्यापारी पुत्र व्यापार मण्डल के पदाधिकारियो ने दरोगा पर ही अभद्रता के अलावा लूट व् अन्य आरोप लगा दिये और थाने में हंगामा कर दिया और बाजार बन्द करने की धमकी भी दे डाली। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी थाने में हंगामा करते रहे। इतना ही नही लोगो ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर भी जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए। जिसमे सबसे मजेदार बात यह सामने देखने को मिल रही है की पुलिस को कानून का पाठ वो तथाकथित व्यापारी पढ़ाते नजर आये जो आकण्ठ गैरकानूनी कार्यो में व्यस्त रहते है।
विदित हो की अगर पुलिस प्रशासन पर इस तरह दबाब बनाया जाता रहा और पुलिस बैक फुट पर आती रही तो उक्त लोग अपनी मन मर्जी से जब चाहे जहाँ चाहे पुलिस को शिकार बनाते रहेंगे और उस दबाब की आड़ में अपने उल्लू सीधा करते रहेंगे। सम्पूर्ण प्रकरण में व्यापारियों की मांग पर क्षेत्राधिकारी गोवर्धन जगवीर सिंह ने पीड़ित व्यापारी से तहरीर लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया तथा दरोगा के खिलाफ कार्रवाही करने का आस्वासन दिया है।













Related Items
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
गैस सिलेंडर फटने पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, धरने पर बैठे व्यापारी
पहल: लोगों को वैक्सीनेशन के लिए इस तरह प्रेरित कर रहे व्यापारी