BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एमआरसी वृंदा ने की उत्पादी बंदरों को पकड़ने की शुरूआत

जल्द ही बंदरों की नसबंदी कर जंगलों में छोड़ा जाएगा बंदरों को  वृंदावन। वृंदावन में बंदरों के आतंक से मुक्ति मिलने की शुरुआत आज वैरागी बाबा आश्रम से शुरू हो गई। जहां एमआरसी वृंदा ट्रस्ट के द्वारा बंदरों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसका ध्यान रखते हुए 30 बंदर पकड़े गए। आज शुक्रवार को वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित बैरागी बाबा आश्रम से बंदर पकड़ने की कवायद सुरु की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने किया। गौरतलब है कि वृंदावन को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को एमआरसी वृंदा ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें बंदरों की नसबंदी के साथ उन्हें पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ना है। ट्रस्ट के द्वारा बंदर पकड़ने के लिए एक विशेष प्रकार की वैन तैयार की गई है। इस गाड़ी की विशेषता यह है कि इसमें बंदरों को पकड़ने में कोई नुकसान नहीं होता। और ना ही बंदर पकड़ने छोड़ने या छोटे जालों में शिफ्ट करने में किसी प्रकार का हाथों का उपयोग होता है। इस वैन में बंदरों को पकड़ने में बिल्कुल भी चोट नहीं आती। गाड़ी के अंदर दो स्लाइडिंग गेट हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर आगे पीछे खिसकाया जा सकता है। इस संबंध में नगर निगम के मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू ने कहा कि धार्मिक नगरी वृन्दावन में बन्दरों के आतंक की बहुत बड़ी समस्या थी। इस समस्या को दूर करने के लिए एमआरसी वृंदा ट्रस्ट द्वारा बंदर पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। वृन्दावन कृष्ण की नगरी है यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। और बंदर उनका पर्स चस्मा आदि ले जाते है और जब तक उन्हें फ्रूटी न पिलाओ  सामान वापस नहीं। एमआरसी वृंदा  ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज हमने बंदर पकड़े हैं यह अभियान डेली चलेगा हमारे पास डेढ़ महीने का समय और है बंदरों को पकड़कर छोड़ने के लिए। उन्होंने कहा कि मेयर साहब के सहयोग से जल्द ही बंदरों की नसबंदी का प्रोजेक्ट चलेगा और उन्हें जंगलों में सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रतिनिधि सूर्यकांत शर्मा पार्षद राधे पाठक वैभव अग्रवाल आचार्य बद्रीश, हरि बोल बाबा गोविंदानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सौरभ गौड़, राजू भारती, अवधेश गया वाले, विष्णुदान शर्मा, श्री दास प्रजापति, विनीत शर्मा, ठाकुर विशाल सिंह पशु चिकित्सक, डॉक्टर सुरेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर दीपेंद्र सिंह, डॉक्टर लक्ष्मी गौतम, मृदुल कांत शास्त्री, डॉ नितिन गोयल, कपिल गोस्वामी, अनूप शर्मा, मुकेश गौतम आदि मौजूद रहेजल्द ही बंदरों की नसबंदी कर जंगलों में छोड़ा जाएगा बंदरों को

वृंदावन। वृंदावन में बंदरों के आतंक से मुक्ति मिलने की शुरुआत आज वैरागी बाबा आश्रम से शुरू हो गई। जहां एमआरसी वृंदा ट्रस्ट के द्वारा बंदरों को किसी प्रकार का नुकसान ना हो इसका ध्यान रखते हुए 30 बंदर पकड़े गए। आज शुक्रवार को वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित बैरागी बाबा आश्रम से बंदर पकड़ने की कवायद सुरु की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने किया। गौरतलब है कि वृंदावन को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने को एमआरसी वृंदा ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें बंदरों की नसबंदी के साथ उन्हें पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ना है। ट्रस्ट के द्वारा बंदर पकड़ने के लिए एक विशेष प्रकार की वैन तैयार की गई है। इस गाड़ी की विशेषता यह है कि इसमें बंदरों को पकड़ने में कोई नुकसान नहीं होता। और ना ही बंदर पकड़ने छोड़ने या छोटे जालों में शिफ्ट करने में किसी प्रकार का हाथों का उपयोग होता है। इस वैन में बंदरों को पकड़ने में बिल्कुल भी चोट नहीं आती। गाड़ी के अंदर दो स्लाइडिंग गेट हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर आगे पीछे खिसकाया जा सकता है। इस संबंध में नगर निगम के मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू ने कहा कि धार्मिक नगरी वृन्दावन में बन्दरों के आतंक की बहुत बड़ी समस्या थी। इस समस्या को दूर करने के लिए एमआरसी वृंदा ट्रस्ट द्वारा बंदर पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। वृन्दावन कृष्ण की नगरी है यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। और बंदर उनका पर्स चस्मा आदि ले जाते है और जब तक उन्हें फ्रूटी न पिलाओ  सामान वापस नहीं। एमआरसी वृंदा  ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अभिषेक शर्मा ने बताया कि आज हमने बंदर पकड़े हैं यह अभियान डेली चलेगा हमारे पास डेढ़ महीने का समय और है बंदरों को पकड़कर छोड़ने के लिए। उन्होंने कहा कि मेयर साहब के सहयोग से जल्द ही बंदरों की नसबंदी का प्रोजेक्ट चलेगा और उन्हें जंगलों में सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रतिनिधि सूर्यकांत शर्मा पार्षद राधे पाठक वैभव अग्रवाल आचार्य बद्रीश, हरि बोल बाबा गोविंदानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सौरभ गौड़, राजू भारती, अवधेश गया वाले, विष्णुदान शर्मा, श्री दास प्रजापति, विनीत शर्मा, ठाकुर विशाल सिंह पशु चिकित्सक, डॉक्टर सुरेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर दीपेंद्र सिंह, डॉक्टर लक्ष्मी गौतम, मृदुल कांत शास्त्री, डॉ नितिन गोयल, कपिल गोस्वामी, अनूप शर्मा, मुकेश गौतम आदि मौजूद रहे

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More