देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। लावारिस, अनाथ, मृत आत्माओं की शांति के लिए बृज गोलोक सेवा समिति के बैनर तले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरूवार को चुंगी चैराहा स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम आचार्य पंडित बलराम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य संपन्न कराया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि ब्रज गो लोक सेवा समिति समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करती आ रही है। संस्था के पदाधिकारी नगर में अनजान व्यक्ति का देहांत हो जाने के पश्चात उसका विधि विधानपूर्वक हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया जाता है। वहीं हर अमावस्या पर मृत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जाता है। ब्रज गो लोक सेवा समिति के अध्यक्ष भगवानदास चैधरी ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा हर अमावस्या के दिन लावारिस एवं अनाथ मृत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। संस्था के पदाधिकारी मिलकर हर अमावस्या पर हिंदू रीति-रिवाज से 12 बामन और छमाही एक साथ करते हैं और वर्ष में एक बार श्राद्ध भी करते हैं। इस अवसर पर रविकान्त गौतम, लक्ष्मीनारायण शर्मा, बृजेश चैधरी, सोनू, देवकीनन्दन, लक्खो पहलवान, ओमप्रकाश पचैरी, रामकिशन, नारायण, मौलिक आदि मौजूद रहे।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज