देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना गोविन्द नगर पुलिस को मिली सफलता है जिसमें 48 घंटे में चोरी का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया । जिसके पास से एक लाख 38 हजार रुपये व एक तमंचा और कारतूस बरामद किये गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि विगत 2 दिन पूर्व सौरभ अग्रवाल निवासी गोविन्द नगर के यहाँ उसका नौकर दिनेश शर्मा निवासी रामबाग आगरा काफी समय से कार्य करता था। अचानक नौकर की नीयत खराब होने के चलते मालिक के घर से एक लाख चालीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया । जब सौरभ अग्रवाल को शक हुआ तो थाना गोविन्द नगर में अपने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने तत्काल कारवाही करते हुऐ । अभियुक्त दिनेश शर्मा के ठिकानों पर दविश देकर आगरा से 48 घंटे में चैरी की हुयी रकम व तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस की इस कार्यवाही से (वादी) सौरभ अग्रवाल ने थाना इंचार्ज व उनकी टीम की बधाई दी है ।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार