BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वाहन चैंकिग में तीन वाहन चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस ने चोरों के कब्जे से की 6 मोटरसाइकिल बरामदवृन्दावन। लूट और चोरी की घटनाओं से परेशान वृंदावन पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 6 बाइक बरामद की है पकड़े गए अपराधियों के संबंध में गुरूवार को कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने पत्रकारों को जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में जैंत चैकी प्रभारी राजीव कुमार एवं उपनिरीक्षक पविंद्र कुमार ने चैकिंग के दौरान छटीकरा तिराहे से विनोद उर्फ बिलवा पुत्र हंसराज निवासी बरसाना, राजेश पुत्र हरवंश सिंह निवासी बरसाना, के साथ ही अर्जुन पुत्र हातिम निवासी अगरयाला थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जिनमें एक मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर 26 दिसंबर को वृंदावन के संत कॉलोनी से चोरी की गई थी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बरामद मोटरसाइकिल मथुरा जनपद के अन्य स्थानों से चोरी करना बताया है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग में पकड़े गए तीनों ही अभियुक्त शातिर वाहन चोर हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग पहले भी बाइक चोरी की घटना में जेल जा चुके हैं बताया कि तीनांे ही शातिर लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। जिन्हें चैकिंग के दौरान दबोच लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत चैकी इंचार्ज राजीव कुमार, उपनिरीक्षक पविंद्र कुमार, कांस्टेबल अनिल तोमर, रामरजपाल, दीपेन्द्र, वियजपाल, संजीव कुमार आदि थे। ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा है इनके कब्जे से 6 बाइक बरामद हुई है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More