देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आर.के. मिशन संस्था ने कैंसर से सम्बधित जानकारी को हेल्प लाईन न0 किया जारी
वृंदावन। मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित आर के मिशन हॉस्पिटल इन दिनों कैंसर पीड़ितों के लिए वरदान साबित हो रहा है यहां कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का सफल ऑपरेशन कर बहुत ही कम खर्चे में उपचार किया जा रहा है। रामकिशन मिशन हॉस्पिटल में बीते 3 वर्षों से कैंसर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। जिसमें अब तक 950 मरीजों को देखने के उपरांत लगभग ढाई सौ सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। यह सब बानी मित्र कैंसर सेंटर में डॉ. मंदीप, डॉ. अंकित, डॉ. दीपक, डॉ. पारस की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है। इन्हीं डॉक्टरों की टीम ने कई सफल ऑपरेशन किये। इसीक्रम में तीन और कैंसर पीड़ितों के सफल आॅपरेशन की जानकारी के सम्बन्ध में गुरूवार को आरके मिशन हाॅस्पीटल प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काली कृष्णानंद महाराज एवं डॉ मंदीप ने कैंसर पीड़ितों के सफल उपचार के संबंध में जानकारी दी। डाॅक्टर ने एक महिला के ब्रेस्ट कैंसर का सफल ऑपरेशन किया। तो वहीं गणेश नामक व्यक्ति के मुंह के कैंसर का भी सफल ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके साथ ही अमित नामक कैंसर पीड़ित के बारे में बताया कि जिसके मुंह में अल्सर हुआ था।
स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने बताया कि आरके मिशन अस्पताल में कैंसर पीड़ितों का पिछले 3 वर्षाें उपचार किया जा रहा है। उन्होनें बताया कि बहुत जल्द अस्पताल में रेडियोथैरेपी यूनिट भी लगाने वाले हैं। जिससे कैंसर पीड़ितांे को एक ही स्थान पर स्थाई व्यवस्था हो सकेगी। उन्होंने बताया कि रेडियोथैरेपी ना होने के कारण मरीजों को बाहर भेजा जाता था। रेडियोथैरेपी यूनिट के शुरू होने से गरीब लोगों को बहुत राहत मिलने वाली है। उन्होंने कैंसर पीड़ितों के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया है। हेल्प लाईन नं0-7900502502 पर संपर्क कर कैंसर के साथ अन्य आम जानकारी हासिल कर सकते है।
डॉ. मनदीप ने बताया कि जो लोग तंबाकू खाते हैं उनके मुंह में कोई भी छाला जैसी कोई चीज बन रही है तो वह जल्दी ही डॉक्टर से संपर्क करे। उन्होनें बताया कि बानी मित्र कैंसर सेन्टर के माध्यम से कैंसर का उपचार किया जा रहा है। जिसमें कीमोथैरेपी और ऑपरेशन की पूरी व्यवस्था है इससे मुंह के कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, और बच्चेदानी के कैंसर का सफल उपचार किया जा रहा है।













Related Items
देश के करोड़ों किसानों को ‘डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन’ से होगा लाभ : केंद्रीय कृषि मंत्री
UP में मिशन शक्ति के तीसरे चरण का आगाज, 1.55 लाख बेटियों के खातों में भेजे गए 30.12 करोड़
स्वच्छ भारत मिशन: स्वच्छता दीदियों ने गांव की बदली तस्वीर, कचरे का निस्तारण कर कमाए 63 हजार रुपए