देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लगाया पक्ष पात का आरोप
वृंदावन। मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में आज नगर निगम की टीम ने इस्कॉन मंदिर से लेकर विद्यापीठ चैराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया । कार्यवाही के दौरान निगम कर्मचारियों को स्थानीय लोगों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा । हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी एवं पूर्व सभासद छोटे गौतम ने निगम के अधिकारियों पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया ।
बुधवार की दोपहर नगर निगम की टीम इस्कॉन मंदिर पहुंची यहां से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी। इस्कॉन मंदिर के सामने दुकानदारों द्वारा नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण पर नगर निगम के कर अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने व्यापारियों को सख्त हिदायद दी । वही एक कपड़ा व्यवसायी द्वारा अतिक्रमण करने पर उसका 5000 रु का जुर्माना भी किया गया। वन महाराज कॉलेज के सामने अस्थाई रूप से रखे खोके और अतिक्रमण को भी ध्वस्त कराया । यकायक वृंदावन शोध संस्थान के समीप तब गहमागहमी का माहौल बन गया जब हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी और पूर्व सभासद छोटे गौतम कि निगम के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक होने लगी। इस दौरान कुछ गुस्साए लोगो ने सूबे की सरकर को ही कोषना सुरु कर दिया। स्थानीय लोगों ने निगम कर्मचारियों पर पक्षपात का आरोप मढ़ते हुए कहा कि इस्कॉन मंदिर के आगे लगाई रैलिंग को नहीं हटाया गया ।जबकि गरीब लोगों के खोकों को तोड़ दिया है । विरोध के बावजूद नगर निगम कर्मचारियों का अभियान जारी रहा और उन्होंने अपनी कार्रवाई पूरी करते हुए अस्थाई रूप से जमें खोके एवं अन्य अतिक्रमण को हटवाया। इस मौके पर श्री गोपाल वशिष्ठ, अवधेश यादव, सुरेश चन्द लवानिया, गोपाल शर्मा के अलावा नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।













Related Items
खड़गे ने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग अभियान 'डोनेट फॉर देश' लॉन्च किया
दुकानदारों को दिया स्वं अतिक्रमण हटाने का मौका
जल जीवन शक्ति अभियान की बैठक संपंन