देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुलिस व सीसी टीवी की निगाहों में बैठे पहले दिन यूपी बोर्ड परीक्षार्थी
एक नकल करता व एक फर्जी छात्रा चैकिंग में पकडे
मथुरा। जिले में आज यूपी बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार सुबह शुरू हुई, जिसमें प्रथम पाली और दूसरी पाली में सघन चैकिंग के बाद परीक्षार्थियों का कक्ष में प्रवेश हो सका। आज प्रथम दिन एक फर्जी छात्रा एवं महावन में नकल करता एक छात्र को पकड़ा है जिनके विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है, इस अवसर पर आज डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया।
मथुरा में बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन फर्जी छात्रा पकड़ी गई। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पटलौनी में मानसी नाम की युवती परीक्षार्थी पूनम के स्थान पर हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा दे रही थी। केंद्र व्यवस्थापक ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं मथुरा में टैंटीगांव के किरण देवी इंटर कालेज में 11 कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे। महिला कक्ष निरीक्षक भी नहीं पहुंचीं। किसी परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े दस बजे तक चली। पहली पाली की परीक्षा देकर निकलीं छात्राओं ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते ही उन्हें हिदायत दे दी गई थी किसी भी तरीके से नकल करने का प्रयास न करें। जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र और एसएसपी स्वप्लिन ममगई ने खुद कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमारों के जरिये परीक्षाकेंद्रों पर कड़ी निगरानी की गई। पहले दिन की परीक्षा के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठ रहे छात्र-छात्राओं की हर्वाइंया उड़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षार्थियों में ज्यादा बैचेनी देखने को मिल रही है। मंगलवार की दोनों पालियों में हुई परीक्षा पर उन परीक्षार्थियों की नजर भी लगी रही जो इन पालियों में परीक्षा नहीं दे रहे थे। सभी यह जानने को उत्सुक रहे कि प्रशासन की कड़ाई इस बार कस हद तर रहती है। बता दें कि जिले में 153 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हंै, इन केन्द्रों पर आज हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के लगभग 1 ला ख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। पहलंे दिनभर अधिकारियों की गाड़ियां इधर से उधर फर्राटा भरती रही। परीक्षा में लगे सुपर जोनल मजिस्टेªट, जोनल मजिस्टेªट, स्टेटिक मजिस्टेªट ने अधिकांश परीक्षा केन्द्रों का बारी-बारी से निरीक्षण कर परीक्षाओं का जायजा लिया। नकल के लिए कुख्यात रहे मथुरा जनपद में सख्ती का असर देखने को मिला। कुछेक जगह नकल होने की सूचना मिली, अधिकारियों ने जाकर पडताल की तो यह मात्र अफवाह निकली। नकल के लिए संवेदनशील अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए 88 परीक्षा केन्दोें पर कडी सुरक्षा के पहरे में छात्रों ने पेपर दिया। यहां सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा। मंगलवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट की हिन्दी प्रथम, हाईस्कूल की गृह विज्ञान व दूसरी पाली में हिन्दी सामान्य की परीक्षा हुई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामातों के चलते पहले ही दिन सैकडों परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड दी। वहीं, दर्जनों परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक समय से नहीं पहुंचे, जबकि कई जगह तो अनुपस्थित मिले। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन फर्जी छात्रा पकड़ी गई। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पटलौनी में मानसी नाम की युवती परीक्षार्थी पूनम के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। केंद्र व्यवस्थापक ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। मांट क्षेत्र के टैंटीगांव स्थित परीक्षा केन्द्र किरण देवी इंटर कालेज में 11 कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित रहे। यहां महिला कक्ष निरीक्षक भी नहीं पहुंचीं। जिस वजह से परीक्षा कुछ समय देर से शुरू हुई। परीक्षार्थियों ने हंगामा किया तो आनन-फानन में वैकल्पिक व्यवस्था कराकर परीक्षा शुरू करवाई गई। वहीं जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने स्वयं थाना महावन में हाईस्कूलध्इण्टरमीडिएट परीक्षा केन्द्रो राष्टीय इण्टर कालेज व भूदेवी इण्टर कालेज कारव का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
जम्मू-कश्मीर के 11 उम्मीदवारों ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी