देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुठभेड़ में घायल बदमाश संगठित गिरोह बनाकर कर रहा था लूटपाट
भरतपुर में इसी गैंग ने की थी 35 लाख की लूट
घायल बदमाश को साथी समेत भेजा गया जेल
अब जेल अस्पताल में होगा घायल बदमाश का उपचार
मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में गरूण गोविंद मंदिर के पास षनिवार रात में मुठभेड़ के बाद दबोचे गया घायल बदमाश संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दे रहा था। पकड़े गए बदमाश के पैर में गोली लगी है तो वहीं एक उसका एक साथी कांबिंग करके पकड़ लिया गया था,जबकि दो बदमाष भागने में सफल रहे। प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जिले के इनामी और वांछित बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस ने अभियान चला रखा है। उनका कहना था कि प्रभारी निरीक्षक वृंदावन सुबोध कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गरूण गोविंद मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। बताया कि उसी दौरान मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाषों को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस को देखकर बदमाषों ने सीधा फायर झोंक दिया और बचने के लिए जंगल की ओर भागे थे। उनका कहना है कि पुलिस टीम ने बदमाषों को पकड़ने के लिए जंगल में काबिंग की थी,तभी पुलिस को पीछे आते देख बदमाषों ने फिर से फायरिंग की तो जबावी कार्रवाई में 12 हजार के इनामी योगेष उर्फ योगेन्द्र निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन पैर में गोली लगने से घायल हो गया था,जबकि उसके साथी अनिल निवासी नगला सुरीर थाना वृंदावन को पुलिस ने कांबिंग करके पकड़ लिया था लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर पकड़े गए बदमाषों के साथी नेतराम और हरवीर उर्फ छोटू निवासीगण गांव मडौरा थाना गोवर्धन भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि घायल बदमाष ने वारदात करने के लिए गिरोह संगठित कर रखा है,उनका यह भी कहना था कि इसी गिरोह ने भरतपुर में 35 लाख की लूट की थी तथा विगत 27 जनवरी को अल्हैपुर,वृंदावन निवासी मनोज पुत्र हरीषंकर से 22 हजार की नगदी और मोबाइल को लूटा था। पुलिस ने घायल बदमाष और उसके साथी अनिल को न्यायालय में पेष किया,वहां से न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया। घायल बदमाष का इलाज जेल अस्पताल में किया जा रहा है।













Related Items
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस से भिड बदमाश, दो को लगी गोली
छाता में ज्वैलर लूटकांड के भागे हुए दो बदमाश दबोचे