BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मन्दिर अधिग्रहण के विरोध में सरकार पर गरजे विप्र

गोवर्धन के मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते देशभर से आए तीर्थ पुरोहित साथ में है चतुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक सरकार से गिर्राजजी नहीं, गिर्राजजी से सरकार बनी

गोवर्धन के बस स्टैड़ के सामने विप्रों की हुई विशाल जनसभा

सरकार देवताओं का अधिग्रहण नही कर सकती, अगर करेगी तो मिट जायेगी  

मथुरा। उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा गोवर्धन गिर्राज धाम के प्रमुख तीनों मन्दिरों के अधिग्रहण की घोषणा के विरोध में तीर्थ पुरोहित सेवायत जमकर सरकार पर बरसे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गिर्राज धाम के प्रमुख तीनों मन्दिरों का अधिग्रहण के विरोध में रविवार को गोवर्धन बस स्टैड़ के सामने गिर्राज कार पार्किंग में तीर्थ पुरोहितों की विशाल जन आक्रोष सभा का आयोजन हुआ, जिसमें गिर्राज तलहटी के स्थानीय सेवायत व्रिपों के साथ देशभर के तीर्थ पुरोहित एक मंच से भाजपा सरकार के खिलाफ  गरजे। 

सरकार की हठधर्मिता के विरोध में गिर्राज धाम के दानघाटी मन्दिर बड़ा बाजार, मुखारविंद मन्दिर आन्यौर-जतीपुरा गुधैनिया समाज एंव मुकुट मुखारविंद मानसी गंगा दसविसा ब्राहमण समाज के समर्थन एवं मन्दिर अधिग्रहण के विरोध में हरिद्वार, इलाहाबाद, कासी, उज्जैन, वैजनाथ धाम, मथुरा, वृन्दावन, बरसाना, नन्दगांव, बलदेव, गोकुल, महावन, गोवर्धन राधाकुण्ड, आन्यौर जतीपुरा आदि स्थलों के तीर्थ पुरोहित आयोजन में पहुॅचे। 

गोवर्धन श्राइन बोर्ड गठन में स्थानीय तीनों प्रमुख मन्दिरों के अधिग्रहण के विरोध में सेवायतों व तीर्थ पुरोहितों ने एक स्वर से कहा कि भाजपा सरकार मन्दिरों के अधिग्रहण का राग अलापना बंद कर दे। जिस सरकार को विप्र बनाना जानते हैं तो उसे गिराना भी जानते है। मथुरा जनपद में सेवायत परिवारों की सख्या करीब 4 लाख से अधिक है। सरकार सेवायतों को कमजोर न समझे, सेवायत धर्म की रक्षा एंव अपने ईष्ट देव की आराधाना व भेंट पूजा का अधिकार किसी भी हालत में नही छींनने देंगे। गोवर्धन के सेवायतों के समर्थन में देशभर के तीर्थ पुरोहित एक मंच पर एकत्रित हो गए और भाजपा सरकार के फैसले के खिलाफ आगामी रणनीति बनाई। 

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश पाठक ने कहा कि अगर सरकार ने अधिग्रहण की घोषणा वापस नही ली तो आन्दोलन राष्ट्रीय स्तर का रूप लेगा। वैजनाथ धाम व राजगिरी मेें सरकारें मुहं की खा चुकी है। ये प्रसिद्ध मन्दिर सेवायतों की पूर्वजनों ने वर्षों पूर्व त्याग तपस्या से स्थापित किए है।  देश के 12 तीर्थों के मन्दिरों के पट बंद व गंगा, जमुना की आरती बंद कर देशभर में उग्र आन्दोलन होगा। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More