देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More(मुकेश कुशवाह)
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को लगी गोली
बदमाश की एक गोली लगने से सिपाही भी हुआ घायल
दो साल पहले किशनपुर में किशोर की निर्मम हत्या करके डाली थी लाखों की डकैती
मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र स्थित राया-बल्देव मार्ग पर देरशाम को स्वाॅट टीम और बल्देव पुलिस की 20 हजार के जिस इनामी बदमाश से मुठभेड़ हुई है,इसी ने महावन थाना क्षेत्र में दो साल पहले गैंग के साथ लाखों की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान डाली गई डकैती में एक मासूम बच्चे की जान भी इन दरिंदों ने ले ली थी। मुठभेड़ में जहां बदमाश के पैर में गोली लगी है तो वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर एसएसपी ने निरीक्षण किया और अधीनस्थों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। एसएसपी स्वप्निल ममगाई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में जनपद पुलिस की यह आठवीं बड़ी सफलता है। इस संबध में एसएसपी श्री ममगाई ने बताया कि पुलिस टीम ने जैसे ही बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया,उसी दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा करते हुए तीन फायर किए,उनका कहना था कि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लगी है तो वहीं एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है,उनका यह भी कहना था कि जितने भी इनामी बदमाश फरार हैं,उन्हें पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा,अगर किसी बदमाश ने पुलिस टीम पर हमला किया तो कार्रवाई सुनिश्चित है। जानकारी के अनुसार सोमवार देरशाम को एसएसपी के निर्देशन में स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और बल्देव थानाध्यक्ष सूरजप्रकाश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक द्वारा राया से बल्देव की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वाॅट टीम प्रभारी और बल्देव थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ राया-बल्देव मार्ग पर एनएसएस स्कूूल के पास पहुंच गए। वहां कुछ समय इंतजार करने के बाद राया की ओर से बाइक पर आ रहे बदमाश को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो सामने पुलिस को देखकर बदमाश ने बाइक गिरा दी और बचने के लिए खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर एक बाद एक तीन फायर झोंक दिए। पुलिस टीम ने जबावी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली गई,जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया लेकिन इसस पहले बदमाश की एक गोली बल्देव थाने के सिपाही राकेश के हाथ में लग चुकी थी,जिससे वह भी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ की तो वह 20 हजार का इनामी जुम्मन उर्फ जुम्मा पुत्र पीर बख्श निवासी गांव बड़ाहार थाना घिरौर जिला मैनपुरी निकला। घायल बदमाश के भाई टेसू पर भी 20 हजार का इनाम है। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही एसएसपी घटनास्थल पर गए और वहां निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि घायल बदमाश ने अपने भाई टेसू तथा 16 साथियों के साथ वर्ष 2016 में 5 मई को महावन थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में ग्रामीण करूआ के यहां डकैती डाली थी। उस समय बदमाशों ने विरोध करने पर करूआ के 13 वर्षीय पुत्र छोटू को गोली मारकर तथा धारदार हथियार से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी और ग्रामीण लांगुरिया समेत चार लोगों को गंभीर घायल करने के बाद करीब आधा दर्जन दुधारू पशुओं के साथ लाखों का माल लूट कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार करके पहले ही जेल भेज दिया है तो पुलिस के दबाव से चार बदमाश कोर्ट में समर्पण करके जेल जा हैं | जबकि घायल बदमाश जुम्मन और इसका भाई टेसू तथा दो अन्य बदमाश फरार चल रहे थे। किशनपुर डकैती के मामले में अब जुम्मन के पकड़े जाने के बाद टेसू समेत तीन बदमाश फरार चल रहे हैं। पुलिस इन्हें भी पकड़ने का प्रयास कर रही है |













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन