BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृन्दावन में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का हंटर

वृन्दावन में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का हंटर वृंदावन। मथुरा जनपद में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में वृंदावन में भी नगर निगम का महाबली जमकर गर्जा।

सोमवार को नगर निगम चैराहा से लेकर बस स्टैंड टेंपो स्टैंड होते हुए अटला चुंगी के समीप तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर निगम के कर अधिकारी आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में चलाया गया। अभियान में सड़क किनारे नाली के ऊपर किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए। इसके साथ ही दुकानों के ऊपर टीन सेट डालकर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के टीन सेट को भी ध्वस्त कराया गया। अतिक्रम हटाओ अभियान की खबर से दुकानदार एवं अतिक्रमण कारियों  में  हड़कंप मच गया। और कुछ अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे। वहीं रास्ते पर खोखा लगाएं दुकानदार भी अभियान की सख्ती के चलते अपने खोके को उठाकर सुरक्षित स्थान की तरफ दौड़ लिए। अभियान के संबंध में नगर निगम के कर अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि नगर आयुक्त के निर्देश पर वृंदावन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है उन्होनंे कहा कि यह अभियान लगातार तीन दिन तक चलेगा। मंगलवार को इस्कॉन मंदिर के समीप अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा तो वहीं बुधवार को अंदर बाजार में अतिक्रमण कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो दुकानदार अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा अतिक्रमण करेगा उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उसका चालान कर कोर्ट में भेजा जाएगा। और सामान जब्ती करण की कार्यवाही भी की जाएगी। इस अवसर पर श्री गोपाल वशिष्ठ, अवधेश यादव, सुरेश चन्द लवानिया, गोपाल शर्मा के अलावा नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More