BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीग के व्यापारियों को लूटने वाले गैंग का सरगना साथियों समेत गिरफ्तार

डीग के व्यापारियों को लूटने वाले गैंग का सरगना साथियों समेत गिरफ्तार(मुकेश कुशवाह)

लूटी गई लाखों की नगदी,घटना में प्रयुक्त बाइक,भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद

फरार दो बदमाशों को जल्द पकड़ने को एसएसपी ने दिए निर्देश

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में दो किराना व्यापारियों को लूटने वाले लुटेरों को स्वाॅट टीम और गोवर्धन पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए दबोच लिया। पकड़ा गया सरगना पांच सदस्यीय गैंग बनाकर वारदात कर रहा था। पकड़े गए शातिरों के दो साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान किराना व्यापारियों के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि विगत 14 दिसंबर और 15 जनवरी को बाइक सवार बदमाशों ने डीग के रहने वाले किराना व्यापारियों के साथ लाखों की लूट की थी। घटना व्यापारियों से जुड़ी होने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया था। उसी समय एसएसपी ने सीओ गोवर्धन के नेतृत्व में थाना प्रभारी गोवर्धन और स्वाॅट टीम को वारदात का खुलासा करने के लिए टाॅस्क सौंपा था। बताया कि स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन संसार सिंह राठी व्यापारियों के साथ हुई लूट का खुलासा करने के लिए जुटे हुए थे। उसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से बदमाशों की सूचना मिली। जानकारी होते ही स्वाॅट टीम और गोवर्धन पुलिस नीमगांव फाटक के पास पहुंचे तो वहां बाइक लेकर खड़े बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। उसी बीच पुलिस टीम ने घेराबंदी करके भाग रहे रनवीर उर्फ रन्नो निवासी गांव हाथिया थाना बरसाना,धीरेन्द्र धीरू निवासी गांव मुड़सेरस थाना गोवर्धन और शिव सिंह निवासी गांव चुरमुरा थाना फरह को दबोच लिया। पुलिस टीम ने पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की तो उन्होंने पिछले दिनों व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के सरगना धीरेन्द्र उर्फ धीरू ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उसने व्यापारियों की रैकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों के साथ वारदात में खुल्ली उर्फ खालीद निवासी हाथिया और डिग्गो निवासी गांव जानू थाना बरसाना भी शामिल थे। गैंग का सरगना धीरेन्द्र अपने साथियों के वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से व्यापारियों से लूटी गई नगदी में से 1 लाख 92 हजार 9 सौ दस रूपए,घटना में प्रयुक्त बाइक,व्यापारी से लूटा गया मोबाइल और तीन तमंचे तथा कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी श्री ममगाई ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के फरार साथियों को पकड़ कर लूटे गए माल की और भी बरामदगी की जाएगी। 

 

एसएसपी के तेवर देखकर ही सुस्त पड़े थानेदार आए टाॅप गियर में

जनपद विगत दिनों हुईं लूट की वारदात और थाना प्रभारियों की सुस्ती को देखकर जब एसएसपी का माथा ठनका तो एक साथ ही जिलभर की पुलिस टाॅप गियर में आयी और देखते ही देखते वारदातों के खुलासे तो हुए ही,बल्कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली से कई इनामिया घायल भी हो गए। बताते चलें कि थाना मगोर्रा क्षेत्र में लूट करने के बाद दो साल से फरार चल रहे 12-12 हजार के दो इनामी बदमाश को स्वाॅट टीम और मगोर्रा पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर संयुक्त कार्रवाई करके सखींचों के पीछे पहुंचा दिया है तो वहीं बरसाना पुलिस की गोली से भी एक इनामी बदमाश घायल हो चुका है। इसीक्रम में वृंदावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने भी दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में लंगड़ा बनाकर जेल का रास्ता दिखाया है। इससे पहले गोवर्धन पुलिस ने भी एक इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है तो वहीं कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण के समधी सरमन चौधरी की हत्या करने वाले सुपारी किलर को भी पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा बना चुकी है। एसएसपी के बदले तेवर को देखकर ही जिले के थाना प्रभारियों ने सुस्ती छोड़कर कसरत शुरू की तो वारदात का जहां ग्राफ तेजी से गिरा है,वहीं जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More