देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पकड़े गए अपराधियों पर पहले से दर्ज हंै कई संगीन धाराओं में मुकदमें
वृंदावन। जनपद में बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत वृंदावन पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छटीकरा स्थित गरुड़ गोविंद मंदिर के समीप से लूट और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सोमवार को सी.ओ.सदर राकेश सिंह ने वृंदावन कोतवाली में प्रेसवार्ता कर पकड़े गये अपराधियों के बारे में जानकारी दी।
आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत वृन्दावन कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर छटीकरा स्थित गरुण गोविंद मंदिर के समीप से हरवीर उर्फ छोटू पुत्र अमरचंद मंडॉरा थाना गोवर्धन एवं नेतराम पुत्र अमरचंद निवासी मडॉरा थाना गोवर्धन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अपराधियों ने इसी 27 जनवरी को छटीकरा पुल से नेशनल हाईवे पर मनोज कुमार पुत्र हरिशंकर से लूटपाट की थी। वहीं 1 फरवरी को बद्रीलाल पुत्र प्रेम नारायण उज्जैन मध्य प्रदेश का बैग भी चोरी किया था। पुलिस अब इनके आपराधिका इतिहासों को खंगाल रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी तमंचा एक जिंदा कारतूस के साथ एक अदद चाकू, बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और 4000 रु नगद बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनो सगे भाइयों के संबंध में सी.ओ. सदर राकेश सिंह ने बताया कि वृंदावन पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है इन पर पहले भी लूट और चोरी जैसी अन्य घटनाओ के मुकदमे दर्ज है। इनके पास से चोरी का मोबाइल लूटे हुए कुछ पैसे और पिस्टल के साथ एक चाकू भी बरामद किया है। यह दोनों कही भागने की फिराक में थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार उप निरीक्षक राजीव कुमार, उप निरीक्षक पविन्द्र कुमार कांस्टेबल विजय पाल, जिमीपाल, दीपेंद्र और रामरजपाल आदि थे।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
बिजली के तार चोरी के आरोप में इंजीनियर सहित पांच गिरफ्तार