BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कमिश्नर ने चार अधिकारियों के वेतन रोकने के दिये निर्देश

मीडिया से बातचीत करते मंडलायुक्त के राम मोहनराव एवं आईजी जोन राजा श्रीवास्तव सम्पूर्ण समाधान दिवस में 70 में से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर शेष शिकयतें संबंधित अधिकारी को सौंपी 

मथुरा। सदर तहसील में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस मंडलायुक्त के0 राम मोहन राव व आईजी जोन राजा श्रीवास्वतव की अगुवाई में समाधान दिवस संपन्न हुआ। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी के चलते यहां फरियादियों की भीड काफी रही। कुल 70 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

    कमिश्नर ने 04 अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए के0 राम मोहन राव नेे फरियादियों से संवाद किया, उन्होंने फरियादियों से पूछा कि क्या वह पिछली शिकायत में हुई कार्रवाही से संतुष्ट है। इस पर फरियादियों ने अंसतोष जाहिर किया। जिस पर जिला स्तरीय अधिकारी बगले झांकने लगे। फरियादियों ने कमिश्नर से अफसरों के रवैये की शिकायत की। फरियादियों ने यह भी बताया कि अफसर उनके गांव में नहीं पहुॅच रहंेे हैं। उन्होंने एसीएमओ डा0 सज्जन कुमार, बीडीओ, लेखपाल समेत चार अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये।

    मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों की डायरी  रखने के निर्देश दिये थे। डायरी में अधिकारी शिकायत निस्तारण के लिए अपने स्तर से की गई कार्रवाही के साथ ही गांव पहुॅचने पर जिन लोगों से मिले, उनकी जानकारी नोट करनी थी। मगर मौके पर किसी के पास भी डायरी नहीं मिली। कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से 04 अधिकारियों का वेतन रोक दिया। कुछ अधिकारी शिकायत निस्तारण मेें लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें हिदायत दी गई है कि आगे ऐसा होता तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाही निश्चित की जायेगी।

 आईजी जोन राजा श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को विवेचनाओं के न्यायोचित निस्तारण के साथ ही पीडितों की सुनवाई को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आज से शुरू हुुई परीक्षाओं में शुचिता बनाये रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ पवन कुमार गंगवार, एडीएम सहित जिला स्तरीण अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More