BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रदूषण विश्व के लिए घातक-गीता शर्मा

ध्रुवघाट स्थित मोक्षधाम पर वृक्षारोपण करती श्रीमती गीता शर्मा। बरसाना स्थित विलासगढ़ के तीनों मोक्षधामों पर कार्य कर रहा है यमुना मिशन

मथुरा। आज के अत्याधुनिक मशीनी युग में हम सभी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं। सम्पूर्ण भारत में प्रदूषण एक अभिशाप के रूप में सम्पूर्ण पर्यावरण को नष्ट करने के लिए हमारे सामने खड़ा है। सम्पूर्ण विश्व एक गम्भीर चुनौती के दौर से गुजर रहा है। मानव समाज में पर्यावरण सम्बन्धी जानकारियों का अभाव है। 

यमुना मिशन द्वारा बरसाना स्थित विलासगढ़ के तीनों मोक्षधामों पर कार्य कर उसका सौंदर्यीकरण एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की जा रही है। बड़ी तादात में मोक्षधामों को अत्याधुनिक दृष्टि से पेड़-पौधे रोपित कर वातावरण को हरियालीयुक्त एवं शुद्ध किया जा रहा है।  बरसाना के निवासियों को जागरुक करने के लिए रैली एवं जनजागरुकता अभियान भी चलाया गया। यमुना मिशन द्वारा ध्रुवघाट स्थित मोक्षधाम यमुना किनारे पर बड़ी तादात में महावृक्षारोपण किया गया। 

इस अवसर पर यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका श्रीमती गीता शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने वृक्षारोपण कर सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। 

श्रीमती शर्मा ने कहा कि ऐसी विषम परिस्थिति में समाज को उसके कत्र्तव्य तथा दायित्व का एहसास होना आवश्यक है। समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने का कार्य यमुना मिशन कर रहा है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि सजीव तथा निर्जीव दो संघटक मिलकर प्रकृति का निर्माण करते हैं। मानव सबसे अधिक सचेतन एवं संवेदनशील प्राणी है। अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वह अन्य जीव-जन्तुओं, वायु, जल तथा भूमि पर निर्भर रहता है। 

यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने ब्रजवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण मुहिम में यमुना मिशन का साथ दें तथा विश्व को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त करायें। आम नागरिकों को वृक्षरोपण के लिए जागरुक होने की अत्यधिक आवश्यकता है। 

इस अवसर पर यमुना मिशन संयोजक पं. अनिल शर्मा, राजीव शर्मा, हरीमोहन सैनी, दाऊदयाल, अनिल फौजदार, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, गौरव, मन्नू सैनी, गोपाल प्रजापति, लोकेश गोला, सचिन गोला, गीतेश शर्मा, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, सतीश ठाकुर, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More