BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मगोर्रा एसबीआई में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास

मगोर्रा एसबीआई में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयासलोहे के पिंजर को उखाड़ कर चोर हुए थे बैंक में दाखिल

मथुरा। कस्बा मगोर्रा स्थित एसबीआई बैंक की छत पर लगे लोहे के पिंजर को उखाड़कर चोरी का असफल का प्रयास किया। बैंक में चोरी के प्रयास की जानकारी होते ही बैंक अधिकारियों और पुलिस में हड़कम्प मच गया लेकिन यह गनीमत रही कि चोर अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि लोहे के पिंजर को उखाड़ कर चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया है,उनका कहना था कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मगोर्रा स्थित एसबीआई बैंक में चोरी करने के इरादे से बीति रात्रि में अज्ञात चोर बैंक की छत पर पहुंच गए और वहां लगे लोहे के पिंजर को चोरों ने उखाड़ दिया। इसके बाद चोर बैंक में उतर गए। बैंक में घुसे चोर जब अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके तो वहां से भाग गए। इसकी जानकारी जैसे ही बैंक मैनेजर को हुई तो वह भागे-भागे बैंक पहुंचे। वहां स्ट्रांग रूम ठीक मिलने पर मैनेजर ने राहत की सांस ली। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार भी बैंक पहुंच गए और वहां निरीक्षण किया। घटना की रिपोर्ट बैंक मैनेजर सरबजीत सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करायी है। पुलिस चोरों की तलाष कर रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More