BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जमीनी रंजिश को लेकर ग्रामीण को गोली से उड़ाने वाले फरार

जमीनी रंजिश को लेकर ग्रामीण को गोली से उड़ाने वाले फरारतनाव देखते हुए गांव में पुलिस बल किया गया तैनात

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र स्थित गांव कुरकंदा में रंजिषन की गई हत्या के बाद गांव में एहतियातन पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,उनका कहना था कि जांच की जा रही है,दोशियों को आरोपियों जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चलें कि गांव कुरकंदा निवासी 50 वर्शीय रमेष चन्द्र पुत्र बिजेन्द्र सिंह बीती रात्रि करीब 11 बजे राश्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबे से वापस गांव जा रहा था। उसी दौरान गांव के रास्ते में मिले राजेन्द्र सिंह,प्रेम सिंह,हरपाल सिंह,श्रीपाल सिंह,एसके उर्फ योगेष,देवेन्द्र,ताराचंद्र,बृजमोहन और सत्यवीर सिंह ने घेरकर रोक लिया। आरोप है कि रोकने के बाद आरोपियों ने रमेष चन्द्र को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए रमेष चन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पक्ष का आरोप है कि उसी दौरान गांव वापस जा रहे ष्यामवीर और फूल सिंह ने बाइक की रोषनी में आरोपियों को देखा और घटना की जानकारी गांव जाकर मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घटनास्थल की ओर दौड़ तो वहां रमेषचन्द्र का षव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके मकानों पर दबिषें दी लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नही आ सका। बताया जाता है कि पांच बीघा जमीन को लेकर मृतक और आरोपी पक्ष में कई सालों से रंजिष चली आ रही है,इससे पहले भी रंजिषन कई हत्याएं हो चुकी हैं।  एसएसपी ने गांव में तनाव देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिए हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के चाचा जयपाल सिंह ने दर्ज करायी है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More