देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
विरोध में बाजार बंद, जमकर हुआ हंगामा नारेबाजी
मौके पर पहुंच कर विधायक ने शांत कराया मामला
मथुरा। राया कस्बे में शुक्रवार की सांय कटरा बाजार में अतिक्रमण हटाओं अभियान को लेकर दुकानदार भड़क गए। विरोध में नारेबाजी करने लगे. जिससे एक दो दुकाने के चबूतरे टूटने के बाद अभियान थम गया। आक्रोशित दुकानदारों को समझा बुझा कर विधायक ने मामला शांत कराया।
शुक्रवार के दिन दोपहर के समय एसडीएम मांट वरूण कुमार पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा एवं ईओ रजनीश कुमार ने कटरा बाजार, रामलीला मैदान आदि प्रमुख मार्गो पर निरीक्षण किया। अतिक्रमण हटाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इसके बाद ईओ रजनीश कुमार ने सफाई कर्मचारियों के साथ कटरा बाजार में अतिक्रमण हटाने की शुरूआत करायी। जेसीबी से तीन चार दुकाने के चबूतरे तोड़े ही थे कि दुकानदार आक्रोशित हो गए। प्रशासन, चेयरमैन ईओ के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा होता देख पुलिस ने मामला शांत कराया और जेसीबी को रूकवा कर अभियान रोक दिया। इसके बाद आक्रोशित दुकानदार राजकुमार अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, रमेश चन्द्र बजाज, गोपाल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, टोनी भगत, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल आदि प्रमुख लोग थाना राया पहुंच गए। जहां पर प्रशासन पर मनमाने ढंग से अभियान चलाने के विरोध करने लगे। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित दुकानदारों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि अभियान के नाम पर किसी दुकानदार का उत्पीडन नहीं होने दिया जायेगा। यह अभियान पूरे प्रदेश मे चल रहा है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं राकेश शर्मा ने कहा कि यह मेरा कोई व्यक्तिगत अभियान नहीं है। यह पूरे प्रदेश में शासन-प्रशासन का अभियान है। जिलाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाया जा रहा है। नालियों के ऊपर अतिक्रमण होने कारण सफाई नहीं होती थी, जिसको लेकर अभियान चला है। वहीं व्यापारी रमेश चन्द्र बजाज ने कहा कि अभियान के नाम पर दुकानदारों का उत्पीडन किया जा रहा है जो सहन नहीं होगा। विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और काफी देर तक दुकानें बंद रही।












