देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन। राधा निवास क्षेत्र स्थित भारत सेवाश्रम संघ में चल रहे दो दिवसीय स्थापना शताब्दी महोत्सव के दूसरे दिन समापन समारोह का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण का स्वामी जगन्नाथानंद महाराज ने स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं सौल उड़ा कर अभिनंदन किया।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर राधा निवास क्षेत्र स्थित भारत सेवाश्रम संघ में चल रहे स्थापना शताब्दी महोत्सव के समापन पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने दीप प्रज्वलन कर किया। वही कार्यक्रम में पहुंचे नगर के सभी पार्षद एवं महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधू का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पुरी डांस अकादमी के कलाकारों ने गुरु नारायण पांडे के निर्देशन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधू, स्वामी जगन्नाथ आनंद महाराज, पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ एवं अन्य अतिथियों के द्वारा स्मारिका पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मानव कल्याण के लिये संघ द्वारा किये जा रहे कार्य अतुलनीय है। भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी जगन्नाथानंद महाराज ने कहा कि भारत सेवा संघ के स्थापना शताब्दी समारोह का मुख्य उद्देश्य एकता व अखण्डता का संदेश देना है। उन्होनें वर्ष भर में किए गए जनकल्याण कारी कार्यो पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। वही स्मारिका विमोचन पुस्तक के बारे में उन्होंने बताया कि इस स्मारिका के माध्यम से समाज में एकता का संदेश देना है। डाॅ. मुकेश आर्च बन्धु ने भी भारत सेवा संघ द्वारा किये जा रहे प्रकल्पों की जमकर प्रसंशा की। इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद बनर्जी, बिहारी लाल वशिष्ठ, डाॅ. देव प्रकाश, पार्षद राधाकृष्ण पाठक, रसिक बल्लभ नागार्च, वैभव अग्रवाल, जय शर्मा, पंकज अरोड़ा, लीलाधर सिंह, विनीत शर्मा, राहुल अधिकारी, हेमन्त भारती, डाॅ. धमेन्द्र बघेल, हरिनारायण चैधरी आदि मौजूद रहेे।













Related Items
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
14 जून को महाराष्ट्र के दौरे पर होंगे पीएम मोदी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा