देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
स्थानीय लोगों ने लगाया तहसील में बैठकर अधिकारियों पर शराव पीने का आरोप
पन्द्रह रूपये की खतौनी नकल के किसानों से बीस रूपये बसूलने पर ठनका बिधायक का माथा
बिधायक की फटकार से आहत एसडीएम ने गोवर्धन तहसील में काम न करने की कही बात
मथुरा। शासन के निर्देश पर अपने बिधान सभा क्षेत्र की गोवर्धन तहसील में किसानों की फरियाद सुनने तथा तहसील का स्थलीय निरीक्षण करने गोवर्धन पहुॅचे भाजपा बिधायक कारिंदा सिंह ने तहसील परिसर में किसानों की समस्या सुनीं तो फरियादियों की काफी वहुताहत संख्या मेें किसान अपनी फरियाद लेकर बिधायक ये न्याय की गुहार लगाने लगे। बिधायक से गुहार लगाते हुए फरियादियों ने कहा कि सहाव हमारी समस्याओं का निस्तारण गोवर्धन तहसील के अधिकारी नहीं कर रहे है आप हमें न्याय दिलाओ। सचकरोदबंग लोगों ने अबैध कब्जे तथा सरकारी व निजी सम्पत्तियों पर भू-माफिया जवरन कब्जा कर रहे है। जिनकी शिकायत कई बार गोवर्धन तहसील में उपजिलाधिकारी से की गई थी लेकिन एसडीएम के आदेशों को उनके अधिनस्त अधिकारी कर्मचारी कोई तबज्जो नहीं दे रहे है। बिधायक को किसानों ने तहसील परिसर में व्याप्त रिश्वत खौरी भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की काली करतूत सामने रखते हुए बताया कि तहसील से पन्द्रह रूपये में किसानों की दी जाने वाली खतौनी नकल के बीस रूपये बसूले जा रहे है। जिन शिकायतों को सुनकर बिधायक को माथा ठनक गया और अधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित सवाल जबाव शुरू कर दिये। अधिकारी बिधायक के सवालों का सन्तुष्टि पूर्ण कोई जबाव नही दे पाये तो बिधायक ने उन्है जमकर फटकार लगाई और किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराने के आदेश दिये। इस दौरान एसडीएम गोवर्धन भावुक हो गये और कहने लगे की हम गोवर्धन नहीं रहना चाहते हम लिखकर दे देगें उन्होने सत्ता पक्ष पर साफ लहजे में तंज कसते हुए कहा कि यहां लोग कहते कि खाद के गड्ढे पर कब्जा करा दो हम सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं करायेंगे। उसी समय अपनी फरियाद लेकर भोलाराम सैनी बिधायक के सामने पहुॅचे और अपनी फरियाद सुनाते हुए उन्होने भाजपा बिधायक कारिन्दा सिंह से कहा कि सहाव मेरी निजी जमीन पर मुकुन्द सिंह आदि लोगों ने जवरन कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत एसडीएम सहाव से कई बार की गई है लेकिन उनके अधिनस्त कोई कार्रवाही नहीं कर रहे है। इस दौरान बिधायक ने उन्है न्याय दिलाने का आस्वाशन दिया है। अधिवक्ता केशवाचार्य गोस्वामी ने भी भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाही की मांग की है। भाजपा नेता महादेव शर्मा ने भी गोवर्धन तहसील कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कारिन्दा सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी की रीति नीतियों के अनुसार गोवर्धन बिधान सभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर गोवर्धन तहसील का निरीक्षण करने आया हूॅ। तहसील प्रांगण में स्थानीय जनता किसान भाईयों की शिकायतों के सम्बन्ध में एसडीएम डीपी सिंह व तहसीलदार को समस्याओं किसानों की समस्याओं के निस्तारण करने को कहा गया है। तहसील में व्याप्त गंदगी किसानो से खतौनी के नाम पर की जा रही अबैध बसूली को लेकर हिदायत दी गई है।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई