देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र स्थित अवैरनी चैराहा के पास खाई में गिरा टैम्पू में बैठी कई सवारियां घायल हो गई तो वहीं एक नवजात षिषु की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव दोही थाना राया निवासी रामप्रकाष अपनी पत्नी और 40 दिन की पुत्री नेहा को लेकर सादाबाद से टैम्पू द्वारा वापस मथुरा लौट रहे थे। टैम्पू में करीब आधा दर्जन सवारियां भी बैठी हुई थी। बताया जाता है कि टैम्पू जैसे ही अवैरनी चैराहा के निकट पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में पलट गया। हादसे में घायल हुई सवारियों की चीख-पुकार सुनकर वहां राहगीर रूक गए तभी इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल सवारियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान बच्ची नेहा की मौत हो गई। मृत बच्ची के पिता और मां के साथ ही अन्य घायल सवारियों का इलाज चल रहा है।













Related Items
गैंगस्टर असीम मुठभेड़ में घायल
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
जम्मू-कश्मीर : पुंछ में LOC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान घायल