देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दिल्ली स्थित आवास पर राधाकृष्ण की छवि भेंटकर किया अभिनंदन किया।
वृंदावन। धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विश्व हिंदू परिषद राजनारायण द्विवेदी राजू भैया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात कर ब्रज विकास पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने बात चीत के दौरान बृजवासियों को सकारात्मक संदेश दिया। गुरुवार को श्री धाम वृंदावन से एक प्रतिनिधिमंडल राजू भैया के नेतृत्व में खाद्य प्रसंस्करण उधोग राज्य मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति के दिल्ली स्थित आवास पर मिलने पहुंचा। इस दौरान राजनीतिक चर्चा के साथ बृज के विकास पर सकारात्मक एव वृहद वार्ता हुई। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सूबे की योगी सरकार बृज के सम्पूर्ण विकास के लिए संकल्पित है। उन्होनें बृज में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ यमुना की बढ़ती दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का ब्रजवासियों ने राधा कृष्ण की छवि भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया स्वागत करने वालों में दिल्ली इंजीनियरिंग मैनेजमेंट के डायरेक्टर अतुल शर्मा धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राजनारायण द्विवेदी सर्व ब्राह्मण महासभा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष जया शर्मा सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव राज किशोर भारती आदि थे।













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार