देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
खोए हुए बैग को देखकर श्रद्धालु ने पुलिस की तारीफों के पुल बांधे
श्रद्धालु के पास नहीं थे किराए तक को पैसे
मथुरा। ईमानदारी अभी जिंदा है ? ऐसी ईमानदारी से ही लोगों में विश्वास की भावना बनी हुई है। बता दें कि एक श्रद्धालु का बैग रास्ते में गिर गया,जिसे थाना कोतवाली की पुलिस चौकी बागबहादुर प्रभारी ने बरामद ही नहीं किया,बल्कि श्रद्धालु को तलाश करके बैग में रखी नगदी तथा अन्य जरूरी सामान उसे वापस दिया। अपने खोए हुए रूपए और सामान मिलने पर श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी छा गई । जानकारी के अनुसार मदनलाल पुत्र बहादुर यादव निवासी गांव पदमपुर जिला विदिशा, मध्यप्रदेश विगत बुधवार को गिरिराज जी की परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन गया था। वहां परिक्रमा करने के बाद वह टैम्पू द्वारा वापस मथुरा लौट रहा था। उसी दौरान नये बस स्टैंड के पास उसका बैग गिर गया। उसी बीच गश्त कर रहे चौकी प्रभारी बागबहादुर राजकुमार गिरि की नजर बैग पर पड़ी तो उन्होंने बैग उठा लिया। पुलिस ने जब बैग को खोला तो उसमें 6 हजार रूपए,कई प्रभु तस्वीर और कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने बैग के मालिक की तलाश करते हुए स्टेशन तक पहुंचे तो वहां उन्हें श्रद्धालु मदनलाल मिल गए। उनके पास वापस घर जाने के लिए ट्रेन के किराए तक के पैसे नहीं थी। अचानक देव दूत बनकर सामने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जैसे ही उसे खोया हुआ बैग नगदी तथा सामान के बारे में जानकारी दी तो श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी छा गई। खोए हुए बैग और पैसे मिलने पर पुलिस की ईमानदारी की तारीफ करते हुए श्रद्धालु अपने गंतव्य को रवाना हो गया।













Related Items
पॉलीथिन में सामान लिया तो ग्राहक पर भी होगा जुर्माना
व्यवसायी के घर से लाखों की नकदी कीमती सामान चोरी
टैक्सी में रखे सामान को लेकर भाग गया था चालक