देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। शस्त्र व सामान चोरी कर भागने वाले टैक्सी ड्राईवर को वृन्दावन पुलिस ने चन्द घण्टों में गिरफ्तार कर लिया। 25 जून को छटीकरा से दो बैग, कपडे, शस्त्र चोरी कर लेकर भागने वाले टैक्सी ड्राईवर अभियुक्त भूषण मेहता पुत्र सुभाष मेहता निवासी भीमसेन कालोनी बल्लभगढ थाना सदर जिला फरीदाबाद को दो बैग रंग जामुनी, दूसरा बैग रंग हल्का नीला, एक कारतूस बैल्ट जिसमें 15 जिन्दा कारतूस हैं।
12 बोर तथा एक शॉटगन 12 बोर, एक लाईसेन्स, एक पासबुक कैनरा बैंक के साथ थाना वृन्दावन का बार्डर एनएच 19, छाता से पहले से गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के सम्बन्ध में प्रमोद कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम घिलौआ थाना कोतवाली देहात एटा ने थाना वृन्दावन पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि वृन्दावन पुलिस ने तत्परता से कार्य करते हुए आरोपी को 12 घण्टे के अन्दर, शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया है।













Related Items
पॉलीथिन में सामान लिया तो ग्राहक पर भी होगा जुर्माना
व्यवसायी के घर से लाखों की नकदी कीमती सामान चोरी
जज्बे की कहानी: भारत की पहली महिला ट्रेन चालक सुरेखा यादव