BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पॉलीथिन में सामान लिया तो ग्राहक पर भी होगा जुर्माना

मथुरा। प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेचने वाले के साथ ही सामान खरीदने और ले जाने वाले पर भी कार्रवाई होगी। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पॉलीथिन हटाओ अभियान के दौरान नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ने सार्वजनिक बैठक कर सब्जी विक्रेताओं को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की साथ ही सब्जी विक्रेताओं की अन्य समस्याओं का निस्तारण किया।

नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश कुमार दीक्षित ने सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं एवं स्थानीय व्यापारियों के साथ एक बैठक कर पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की और पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभाव से होने वाले परिणामों के प्रति जागरूक किया।

अखिलेश दीक्षित ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पॉलीथिन को पिछले पांच वर्षो से पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है। उसके बाद भी लोग पॉलीथिन से मोह नहीं छोड़ पा रहे है।

जिसको लेकर स्थानीय व्यापारी एव सब्जी विक्रेताओं को पॉलीथिन के प्रयोग को जल्द ही खत्म करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि जल्दी ही पॉलीथिन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पॉलीथिन विक्रेता से लेकर सामान खरीदने वाले ग्राहक पर भी वही जुर्माना होगा जो दुकान स्वामी पर किया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More